Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार, 86 हैंड ग्रेनेड बरामद
    Breaking News Headlines

    पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार, 86 हैंड ग्रेनेड बरामद

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जालंधर. पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कथित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मॉड्यूल के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद करने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, समय रहते कार्रवाई कर पंजाब में संभावित आतंकी वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया गया.

    विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में था आरोपी

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में था. पुलिस के अनुसार, उसे पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने के निर्देश मिले थे. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर जालंधर के आदमपुर के पास एक डेड ड्रॉप लोकेशन से हैंड ग्रेनेड हासिल किया था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को किस लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए निर्देश दिए गए थे.

    बीएनएस और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस

    मामले में थाना सदर नवांशहर में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी में है, ताकि उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

    स्थानीय मददगारों से लेकर विदेशी नेटवर्क तक जांच

    पुलिस की टीमें मॉड्यूल से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही हैं. जांच के दौरान स्थानीय स्तर पर मदद करने वालों, फंडिंग करने वालों और विदेश में बैठे कथित हैंडलर्स की भूमिका खंगाली जा रही है. इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद ग्रेनेड कहां से आया था और इसका इस्तेमाल किस संभावित आतंकी गतिविधि के लिए किया जाना था.

    आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस-डीजीपी

    पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य में आतंकवाद, सीमा पार से संचालित साजिशों और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति, कानून-व्यवस्था और भाईचारा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने टीवी टुडे की याचिका खारिज की, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश बरकरार, यह है पूरा मामला
    Next Article सऊदी अरब में भयानक हादसा, सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

    Related Posts

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    September 12, 2026

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    September 12, 2026

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.