Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज सुधारक: मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज सुधारक: मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  रघुवर दास रांची के मोरहाबादी मैदान से राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत् पोषण अभियान और पोषण दौड़ का शुभारम्भ किया
    पौष्टिक आहार बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार

    कुपोषण मुक्त झारखंड के लिए सबके साझे प्रयास की जरूरत है

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समाज सुधारक

    पहले स्वच्छ देश; अब स्वस्थ राष्ट्र का अभियान-रघुवर दास, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि हमारे यहां कुपोषण बड़ी समस्या है। इस समस्या से निपटने में सभी का सहयोग जरूरी है। बच्चों को पौष्टिक आहार मिले यह उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। हमारे देश में बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है। हम भगवान को प्रसाद के रूप में मिठाई चढ़ाते हैं। इस मिठाई की राशि से हम किसी गरीब बच्चे को पौष्टिक आहार उपलब्ध करा सकते हैं। इससे भगवान भी प्रसन्न होंगे और बच्चे भी स्वस्थ होंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पोषण अभियान के शुभारंभ के बाद कहीं।

    *बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी आनेवाला झारखंड भी स्वस्थ और मजबूत होगा*

    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी आनेवाला झारखंड भी स्वस्थ और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे बच्चों के समूचित विकास में आंगनबाड़ी का प्रमुख योगदान है। यहीं से बच्चों में भविष्य की बुनियाद पड़ती है। इसे देखते हुए सीएसआर के माध्यम से राज्य सरकार आंगनबाड़ी को सुदृढ़ कर रही है। *इसमें कार्यरत सभी कर्मियों में ममता का भाव होना चाहिए।* सभी ईमानदारी से अपना काम करें। केवल खानापूर्ति न करें। सभी अपनी जिम्मेवारी समझते हुए काम करेंगे, तभी हम कुपोषण मुक्त झारखंड का निर्माण कर पायेंगे।

    *पहले स्वच्छ देश; अब स्वस्थ राष्ट्र का अभियान*

    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि देश के *लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केवल राजनेता नहीं है। वे समाज सुधारक भी हैं। वे समाज की बुराईयों को समाप्त करने में जुटे हुए हैं। पहले स्वच्छ देश बनाया, अब स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का अभियान शुरू किया है। हम सब को इस अभियान को भी सफल बनाना है।* मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पोषण माह नहीं पोषण वर्ष चलायें।

    कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह, रांची के सांसद श्री संजय सेठ, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, खाद्य आपूर्ति सचिव श्री अमिताभ कौशल, पोषण मिशन के महानिदेशक श्री डीके सक्सेना समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा गणिनाथ की 46 वी जयंती समारोह का समापन
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.