Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय माखन लाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह का आयोजन 
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय माखन लाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह का आयोजन 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय माखन लाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार द्वय माखन लाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह आयोजित किया गया ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित तथा संचालन साहित्य समिति के राजेन्द्र साह ‘राज’ ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा ने किया ।

    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना निवेदिता श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी ने दिया । तत्पश्चात साहित्यकार द्वय माखन लाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांस्कृत्यायन का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी एवं अरुणा झा ने विस्तार से प्रस्तुत किया।

    तत्पश्चात ‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के कुल 40 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया ।

    काव्य पाठ करने वालों में नीलाम्बर चौधरी, पूनम महानंद, डाॅ० अनिता निधि, डाॅ० उदय प्रताप हयात, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, आलोक तिवारी, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा , नीता सागर चौधरी, वीणा कुमारी नंदिनी, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, मंजू कुमारी,आलोक तिवारी, अरुणा झा, रीना गुप्ता, प्रणति शरण, पुनम सिंह, मनीष कुमार पाठक, आलोक मंजरी, डाॅo संजय पाठक सनेही, वीणा कुमारी, रीना परितोष, नरेंद्र कुमार सिंह, सविता सिंह मीरा, बलविन्दर सिंह, विन्ध्यवासिनी तिवारी, जितेश तिवारी, विनोद बेगाना, हरभजन सिंह रहबर एवं अन्य प्रमुख रहे । जबकि मौके पर साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण, सचिव डॉ० अजय कुमार ओझा, प्रदीप कुमार मिश्र एवं जितेश तिवारी की उपस्थिति सराहनीय रही ।

    कार्यक्रम के अंत में देश की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका 92 वर्षीय आशा भोसले के निधन पर दो मिनट का मौन प्रार्थना कर श्रधांजलि दी गई।

    तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जनार्दन प्रसाद एवं शीतल दुबे की पुस्तकें लोकार्पित'
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतैलिक साहू समाज में चुनाव प्रक्रिया शुरू, संचालन समिति गठित
    Next Article गोलमुरी में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, 49 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

    Related Posts

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    July 21, 2026

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.