तैलिक साहू समाज में चुनाव प्रक्रिया शुरू, संचालन समिति गठित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव संचालन समिति के गठन पर सहमति बनी।
बैठक में तय हुआ कि मतदाता सूची तैयार करने के लिए 11 प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे और पूर्व में संगठन से जुड़े सक्रिय सदस्यों को मतदाता बनाया जाएगा। मतदाता सूची अंतिम होने के बाद चुनाव तिथि और नामांकन प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी।
साथ ही 23 अप्रैल को जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों व समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

