घोड़ाबांदा मंडल में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रहे उपस्थित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा घोड़ाबांदा मंडल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसंपर्क के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है और हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
शिविर में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

