Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेड क्रॉस और इन जैसी समाजसेवी संस्थाएं रक्तदान को मजबूत आधार दे रही है, रक्तदाता समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी: सरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    रेड क्रॉस और इन जैसी समाजसेवी संस्थाएं रक्तदान को मजबूत आधार दे रही है, रक्तदाता समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी: सरयू राय

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेड क्रॉस और इन जैसी समाजसेवी संस्थाएं रक्तदान को मजबूत आधार दे रही है, रक्तदाता समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी: सरयू राय

     

    जमशेदपुर,7 अक्टूबर। शहर में रक्तदान के प्रति लोगों की जो भावना है, उसके कारण ही आज यह शहर रक्तदान के मामले में एक बेहतरीन शहर है। किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल जाए, हमेशा इसी भावना से कार्य करने पर रक्तदान की कमी को दूर किया जा सकता है।

     

    आज इस क्षेत्र में जिनकी जिम्मेवारी है वे रक्तदान के क्षेत्र में कम ही प्रयास करते हैं, लेकिन रेड क्रॉस और इन जैसी समाजसेवी संस्थाएं रक्तदान को मजबूत आधार दे रही है। उक्त विचार जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने यहां रेड क्रॉस भवन में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ के उद्घाटन समारोह में अपने सम्बोधन में व्यक्त किया। उन्होने कहा कि रक्तदाता समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे लोगों को जीवन मिलता है। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर रक्तदान महायज्ञ का उद्घाटन किया।

    अतिथियों में मुख्य रूप से जमशेदपुर ब्लड बैंक की सचिव नलिनी राममूर्ति, रेड क्रॉस के पेट्रन आशीफ महमूद, उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रबीन्द्रनाथ चौबे, व्ही..एस.एन. मूर्ति, प्रभाकर सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, पूरबी घोष, रवीन दुग्गल, अशोक मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। रेड क्रॉस सोसाईटी तथा रक्तदाताओं का आभार जताते हुए जमशेदपुर ब्लड़ बैंक की सचिव श्रीमती नलिनी राममूर्ति ने कहा कि एक रक्तदान से तीन लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है,

    ऐसे में ये संस्थाएं जो नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन करती हैं और वे रक्तदाता जो नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, उनकी प्रशंसा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती है। जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से उन्होने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में अतिथियों एवं रक्तदाताओं का स्वागत पेट्रन प्रभाकर सिंह ने किया, कार्यक्रम में रेड क्रॉस के पेट्रन आशिफ महमूद ने अपने विचार रखे तथा रेड क्रॉस के समाज के अहमियत को बताया और कोविड के दौरान किये गये कार्यों का उल्लेख किया। आज रक्तदान महायज्ञ में 542 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

    रक्तदान महायज्ञ का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि अगले तीन दिनों तक लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा किया जायेगा, जिसमें आज जो रक्तदाता रक्तदान नहीं कर पाये हैं, वे अपना रक्तदान कर सकेंगे। इस क्रम में 8 अक्टूबर एवं 10 अक्टूबर को रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा, वहीं 9 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन आजाद मैरिज हॉल, मानगो में किया जायेगा।

    आज रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए रेड क्रॉस के चिकित्सा प्रमुख डॉ. बी. पी. सिंह, जाने माने चिकित्सक डॉ. राजर्षि शर्मा, वरीय पत्रकार जय प्रकाश राय, संजय मिश्रा, देवानन्द सिंह, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, पेट्रन विकास अग्रवाल, रेड क्रॉस के रक्तदान समिति के अध्यक्ष श्री अरुण बाकरेवाल ने सभी रक्तदाताओं को अपनी शुभकामना प्रेषित किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकानून के क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करे: राजेश शुक्ल
    Next Article विधायक सरयू राय ने आगामी छठ की तैयारी को लेकर भाजमो कार्यकर्ताओं के साथ बारीडीह विधायक कार्यालय किया बैठक

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.