Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कानून के क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करे: राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    कानून के क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करे: राजेश शुक्ल

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानून के क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करे: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को ई मेल भेजकर झारखंड के कानूनी क्षेत्र को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने की वकालत की है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने लिखा है कि झारखंड सरकार प्रत्येक जिला और अनुमंडलों में विधिक सहायता केंद्र की स्थापना कराए जिससे आम और गरीब लोंगो को बहुत ही सस्ते विधिक शुल्क पर विधिक उपाय बताए जाय इसका लाभ आम गरीब जनता को मिल सकेगा। इसमें उस क्षेत्र के अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति कराई जाय।

    श्री शुक्ल ने राज्य के सभी जिला और अनुमंडलों के न्यायालय में अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था के साथ आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण कराने की व्यवस्था के साथ आधुनिक पुस्तकालय की व्यवस्था भी कराने का आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि 14 वे वित्त आयोग के अनुसार झारखंड में कई अतिरिक्त न्यायालय, त्वरित न्यायालय और अतिरिक्त अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय का निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित है राज्य सरकार को उस पर पहल कर उसे मूर्त रूप देना चाहिए।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि राज्य सरकार को पूरे राज्य के अधिवक्ताओं के सामुहिक बीमा योजना का आधा ख़र्च स्वयं उठाना चाहिए । इस दिशा में झारखंड स्टेट बार कौंसिल अपनी कार्य योजना बना रही है। उन्होंने राज्य के सभी बार भवनों में महिला अधिवक्ताओं के लिए कामन हॉल, संसाधन सुलभ कराने और युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी 5, 5 हजार प्रत्येक महीने दिलाने का भी आग्रह किया है। श्री शुक्ल ने जमशेदपुर श्रम न्यायालय के जीर्ण शीर्ण भवन का पुनर्निर्माण कराने का भी आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर  टाटानगर से बेंगलुरु के लिए सरायकेला खरसावां से चयनित 69 जनजातीय युवतियों को ट्रेन से  रवाना अर्जुन मुंडा ने कहा टाटा समूह की यह जनजातीय समुदाय के लिए शानदार पहल
    Next Article रेड क्रॉस और इन जैसी समाजसेवी संस्थाएं रक्तदान को मजबूत आधार दे रही है, रक्तदाता समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी: सरयू राय

    Related Posts

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.