Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रकाशपर्व पर साकची में सजेगा दो-दिवसीय अलौकिक कीर्तन दरबार, हरमंदिर साहिब के रागी करनजीत सिंह करेंगे संगत को निहाल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    प्रकाशपर्व पर साकची में सजेगा दो-दिवसीय अलौकिक कीर्तन दरबार, हरमंदिर साहिब के रागी करनजीत सिंह करेंगे संगत को निहाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रकाशपर्व पर साकची में सजेगा दो-दिवसीय अलौकिक कीर्तन दरबार, हरमंदिर साहिब के रागी करनजीत सिंह करेंगे संगत को निहाल

    गुरुपर्व को लेकर साकची गुरुद्वारा में तैयारियां जोरों पर, पांच-दिवसीय प्रभात फेरी 12 जनवरी से
    सिखों के दसवें गुरु दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें जन्म दिहाड़े पर 17 और 18 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के कीर्तनीये भाई साहिब भाई करनजीत सिंह साकची गुरुद्वारा में अपने मधुर गुरबाणी से संगत को निहाल करेंगे। इसके अलावा भाई बलदेव सिंह और परमजीत सिंह जेठुवाल ढाढी जत्था, अमृतसर भी इस मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
    गुरुपर्व पर नगर कीर्तन के भव्य आयोजन को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। पिछले दिनों साकची गुरुद्वारा कमिटी ने बैठक कर आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

     

     

    साकची गुरुद्वारा कार्यालय में रखी गयी बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रकाशपर्व पर निकलने वाले नगर कीर्तन से पूर्व साकची गुरुद्वारा अंतर्गत परिक्षेत्र में आगामी 12 से 16 जनवरी तक लगातार पांच दिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
    साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने बताया की भाई साहिब भाई करनजीत सिंह गुरबाणी रस से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे जबकि ढाढी जत्था भाई बलदेव सिंह और परमजीत सिंह जेठुवाल अमृतसर वाले वीररस द्वारा गुरु महाराज की महिमा का बखान करेंगे। जमशेदपुर के कवि भाई साहब भाई सुरजीत सिंह, भाई साहब भाई संदीप सिंह जगदी टकसाल, भाई साहब भाई गुरदीप सिंह निक्कू टाटानगरवाले के साथ-साथ साकची गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी अमृतपाल सिंह मन्नन और सुखजिंदर सिंह भी मौके पर सुबह और शाम के दिवान में श्रद्धालुओं को गुरबाणी से जोड़ेंगे। निशान सिंह ने बताया कि दोनों दिन गुरु का अटूट लंगर संगत को पंगत में बैठकर छकाया जायेगा।
    प्रधान निशान सिंह के अलावा मुख्यरूप से ट्रस्टी सतनाम सिंह, परमजीत सिंह काले, जोगिन्दर सिंह जोगी, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह छीते, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, जगमिंदर सिंह काका, जसपाल सिंह जस्से, सुखजिंदर सिंह निक्कू, कृतजीत सिंह रॉकी, मनोहर सिंह मित्ता, जैमल सिंह और त्रिलोचन सिंह के आलावा सिख नौजवान सभा, सिख स्त्री सत्संग सभा तथा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबियों ने भी बैठक में शामिल होकर अपने-अपने विचार रखे।

     

     

    दूसरी तरफ शुक्रवार को प्रभात फेरी को लेकर रूट चार्ट भी जारी कर दिया गया है। रूट चार्ट के अनुसार 12 जनवरी, शुक्रवार को गुरु नानक, साकची से प्रभात फेरी की शुरुआत की जाएगी। इस पर विस्तार पूर्वक बताते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने बताया की पिछली बैठक में प्रभात फेरी को लेकर एक उप कमिटी बनायी गयी थी जिसमे मुख्य रूप से सुरजीत सिंह छीते, प्रितपाल सिंह, अवतार सिंह और हरविंदर सिंह को शामिल किया गया था।
    प्रभात फेरी उप-कमिटी के सदस्य सुरजीत सिंह छीते ने बताया कि प्रभात फेरी पहले दिन बुधवार को गुरु नानक नगर साकची, 13 जनवरी को पुरानी काशीडीह और बगान एरिया, 14 जनवरी को न्यू काशीडीह और बाराद्वारी, 15 जनवरी को रिफ्यूजी कॉलोनी और सीतारामडेरा तथा 16 नवंबर को फिर से गुरु नानक नगर और ठाकुरबाड़ी रोड (आमबगान) का भ्रमण करेगी। उप-कमिटी के सदस्य अवतार सिंह, प्रितपाल सिंह और हरविंदर सिंह का कहना है कि प्रभात फेरी प्रतिदिन प्रातः साढ़े तीन बजे भ्रमण के लिए साकची गुरुद्वारा से प्रस्थान करेगी जिसका आयोजन साकची स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया की इच्छुक श्रद्धालु संगत प्रभात फेरी को दर्शन हेतु घर पर आमंत्रित करने के लिए 8210248895 नंबर पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : पाइप फट जाने से रोड पर चलने में हो रही काफी परेशानी
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने आज समाहरणालय परिसर से कृषि विभाग के योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.