Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *बखरी (बेगूसराय)।* बखरी सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा। शुक्रवार रात से आसमान में डेरा डाले काले बादलों और सनसनाती ठंडी हवाओं के बाद शनिवार सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई।
    बारिश की फुहारों और ठंडी बयार ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। सड़कों पर निकले लोग अचानक हुई बारिश में तरबतर हो गए, तो घरों में लोगों ने पंखे-कूलर बंद कर दिए। शाम होते-होते ठंड का असर और बढ़ गया और लोगों ने हल्के गर्म कपड़े निकाल लिए। शहर से लेकर गांव तक हर कोई सुहावने मौसम का लुत्फ उठाता दिखा।
    *धान की फसल के लिए वरदान बनी बारिश*
    यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने से खेतों की नमी खत्म हो रही थी और किसान धान की फसल को बचाने के लिए महंगे डीजल से पटवन करने को मजबूर थे।
    ऐसे में हुई इस बारिश ने धान के खेतों को जीवनदान दे दिया है। इस समय धान में बालियां निकलने लगी हैं और दाने भरने का समय है, जिसमें नमी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। प्राकृतिक बारिश मिलने से न सिर्फ किसानों का हजारों रुपये का पटवन खर्च बच गया है, बल्कि पैदावार बढ़ने की उम्मीद से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति
    Next Article वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    बारिश से 12 कट्ठे में कटी धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

    तुरामडीह में वर्षों से जमे अधिकारियों पर कब चलेगी रोटेशन पॉलिसी? 1.39 करोड़ के वर्क ऑर्डर पर भी सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.