Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने आज समाहरणालय परिसर से कृषि विभाग के योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने आज समाहरणालय परिसर से कृषि विभाग के योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने आज समाहरणालय परिसर से कृषि विभाग के योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    यह जागरूकता रथ आगामी 14 जनवरी तक जिले के सभी प्रखंडों/ पंचायतों में किसानों को करेगा जागरूक

    आज दिनांक 05.01.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) द्वारा समाहरणालय परिसर से कृषि विभाग के योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि विभागीय निर्देश पर कृषि विभाग के योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बिरसा किसान रथ का परिचालन जिले के विभिन्न प्रखण्डों / पंचायतों के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनांक 05.01.2024 से 14.01.2024 तक किया जायेगा। जिसमें जिले के कृषि वैज्ञानिकों, पदाधिकारियों, प्रसार कर्मियों, प्रगतिशील कृषकों के द्वारा जन-जन तक खेती से संबंधित तकनीकी समस्याओं का समाधान, योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का कार्य किया जायेगा।

    उक्त भ्रमण कार्यक्रम में किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मृदा स्वास्थ, जैविक खेती, जल प्रबंधन, बीज उपचार, यांत्रिकरण, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण, मछली पालन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा स्वास्थ कार्ड का वितरण आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराई जायेगी। उपायुक्त ने बिरसा किसान रथ को सुचारु रुप से परिचालन हेतु रूट चार्ट एवं बिरसा किसान रथ के प्रभारी तथा प्रखंडवार नोडल पदाधिकारी को भी नामित किया गया है। इस दौरान कृषि एवं संबद्ध विभागों से संबंधित समस्त जानकारियों को किसान गोष्ठी, ऑडियो, वीडियो, लिफलेट एवं पंपलेट आदि के माध्यम से किया जाएगा।

    वहीं आगे उन्होंने बताया कि यह जागरूकता रथ दिनांक 5 एवं 6 जनवरी को जामताड़ा प्रखंड, 7 एवं 8 जनवरी को नारायणपुर प्रखंड, 9 एवं 10 जनवरी को करमाटांड़ प्रखंड, 11 जनवरी को फतेहपुर, 12 एवं 13 जनवरी को नाला तथा 14 जनवरी को कुंडहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर किसानों के बीच प्रचार प्रसार का कार्य करेगा।

    इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रकाशपर्व पर साकची में सजेगा दो-दिवसीय अलौकिक कीर्तन दरबार, हरमंदिर साहिब के रागी करनजीत सिंह करेंगे संगत को निहाल
    Next Article बाल विवाह के शत प्रतिशत उन्मूलन हेतु सामाजिक स्तर पर जागरूकता बेहद जरूरी – उपायुक्त

    Related Posts

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    October 9, 2026

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    October 9, 2026

    हिंडाल्को और आईडीटीआर के बीच कौशल विकास पर करार

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    हिंडाल्को और आईडीटीआर के बीच कौशल विकास पर करार

    एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली तीन रेलवे हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

    सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

    भागाबेड़ा में 500 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास

    खनन विभाग ने बालू लदा वाहन पकड़ा

    रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने जताया शोक

    उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

    पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.