Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    झारखंड

    शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    nizamBy nizamSeptember 30, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त से मुलाकात कर शहर की कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

     

    प्रतिनिधिमंडल ने शहर में असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण, नियमित पुलिस गश्त, स्कूलों की छुट्टी के समय बाहरी युवकों एवं असामाजिक तत्वों की निगरानी, मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, सार्वजनिक मैदानों में नशेड़ियों के जमावड़े पर रोक तथा घरों में चोरी की घटनाओं की रोकथाम की मांग की।

     

    मंच ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, स्कूलों के आसपास विशेष निगरानी रखने, नशा विरोधी अभियान चलाने और चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के साथ नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र निपटारे का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन कदमों से आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

     

    प्रतिनिधिमंडल में अनिल सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, त्रिदेव चट्टराज, अमरेंद्र पासवान, पप्पू उपाध्याय, हरकिशोर तिवारी, राकेश लोधी, विक्की यादव, भोला शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांसकार समाज के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य
    Next Article गांधी जयंती पर आरंभ संस्था का विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में

    Related Posts

    मगध-संघमित्रा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

    September 30, 2026

    गांधी जयंती पर आरंभ संस्था का विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में

    September 30, 2026

    बांसकार समाज के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मगध-संघमित्रा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

    गांधी जयंती पर आरंभ संस्था का विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में

    शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    बांसकार समाज के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    दो साल के प्रेम को मिला मुकाम, प्रेमी-प्रेमिका ने कोर्ट में रचाई शादी

    मायावती का चंद्रशेखर पर हमला, ईवीएम को लेकर भी उठाए सवाल

    पासवान समाज महासम्मेलन का भव्य समापन

    अपराध और अपराधियों की टंडवा में कोई जगह नहीं: प्रभात कुमार

    भारतीय तीरंदाजों का एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक पर अर्जुन मुंडा ने दी बधाई

    रूद्रा म्यूजिक एकेडमी का “सुरमयी शाम” कार्यक्रम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.