Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान
    झारखंड

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    nizamBy nizamSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सोनारी मरीन ड्राइव पर अब तेज रफ्तार वाहन चलाना वाहन चालकों को महंगा पड़ सकता है। 55 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन चलाने पर हाई स्पीड इंटरसेप्टर और गति मापने वाले उपकरण से वाहन की तस्वीर दर्ज कर ऑनलाइन चालान वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जमशेदपुर यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

    हाल में मरीन ड्राइव क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में चार छात्रों की मौत के बाद यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। स्कूलों के बाहर, प्रमुख चौक-चौराहों और विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान के साथ अब तेज रफ्तार वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को यातायात पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार ने मरीन ड्राइव क्षेत्र में गति जांच अभियान की शुरुआत की।

    यातायात डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस के पास दो हाई स्पीड गन हैं। एक उपकरण राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर लगाया गया है, जबकि दूसरा मरीन ड्राइव क्षेत्र में गति की निगरानी के लिए लगाया गया है। उपकरण के माध्यम से निर्धारित सीमा से अधिक गति वाले वाहनों की पहचान कर चालान की कार्रवाई की जा रही है।

    उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि मरीन ड्राइव पर वाहन की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रखें और दोपहिया वाहन चलाते समय हर समय हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर
    Next Article जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    Related Posts

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    October 10, 2026

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    October 10, 2026

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de TonyBet: bonos, juegos y pagos (guía práctica)

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.