Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक
    झारखंड

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    nizamBy nizamSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में हुक्का बार के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी रूप, तरीके या नाम से हुक्का सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। अदालत ने आदेश की प्रति मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को भेजने के लिए रजिस्ट्री को निर्देशित किया है।

    अदालत ने निर्धारित स्मोकिंग एरिया में भी हुक्का सर्विस उपलब्ध कराने की दलील को स्वीकार नहीं किया। रेस्टोरेंट में हुक्का देने, ‘सेल्फ सर्विस’ के नाम पर हुक्का उपलब्ध कराने अथवा इसे किराये पर देने जैसे तर्कों को भी अदालत ने खारिज कर दिया।

    अदालत ने गैर-धूम्रपान करने वाले लोगों के स्वच्छ हवा में सांस लेने के अधिकार पर जोर दिया। साथ ही सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत पुलिस को कार्रवाई, छापेमारी, सामग्री जब्त करने और संबंधित मामलों में गिरफ्तारी जैसी वैधानिक शक्तियां प्रभावी रहने की बात सामने आई है।

    इस आदेश के बाद प्रदेश में संचालित हुक्का बारों को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की संभावनाएं बढ़ गई हैं। लखनऊ समेत विभिन्न शहरों में संचालित प्रतिष्ठानों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता सूची को लेकर झामुमो ने जताई आपत्ति, डीसी को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र
    Next Article IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    Related Posts

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    September 29, 2026

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.