Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग
    झारखंड

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    nizamBy nizamSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    लखनऊ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया, नई शर्तों और उनके कानूनी आधार पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की है। पार्टी ने कहा कि आयोग को एसआईआर कराने का अधिकार होने के बावजूद यह स्पष्ट होना चाहिए कि नई प्रक्रियाएं और अनिवार्य शर्तें किस वैधानिक प्रावधान के तहत लागू की जा रही हैं।

     

    कांग्रेस ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21(3), संविधान के अनुच्छेद 324 और 327 तथा एसआईआर गणना फॉर्म को लेकर कानूनी सवाल उठाए। पार्टी ने मोहिंदर सिंह गिल बनाम मुख्य निर्वाचन आयुक्त (1978) और ए.सी. जोस बनाम सिवन पिल्लै (1984) फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि आयोग की शक्तियां संसद के कानून और उसके तहत बने नियमों के अनुरूप होनी चाहिए।

     

    कांग्रेस ने पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत और एसवाई कुरैशी की एसआईआर संबंधी टिप्पणियों का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का चुनाव आयोग को स्पष्ट सार्वजनिक जवाब देना चाहिए। पार्टी ने मतदाता सूची को लोकतंत्र और मताधिकार का आधार बताते हुए पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी, वैधानिक और उचित प्रक्रिया के अनुरूप रखने की मांग की। प्रेसवार्ता में यूपी कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद और मीडिया कोऑर्डिनेटर पुनीत पाठक मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय
    Next Article वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    Related Posts

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    September 27, 2026

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.