Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन के विरोध में जामताड़ा में उठेगा जन आक्रोश का स्वर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन के विरोध में जामताड़ा में उठेगा जन आक्रोश का स्वर

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन के विरोध में जामताड़ा में उठेगा जन आक्रोश का स्वर

    मुस्लिम मंच करेगा 8 अप्रैल को ऐतिहासिक रैली और जनसभा।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा

    जामताड़ा: केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड अधिनियम में किए गए संशोधन के खिलाफ देशभर में विरोध के स्वर गूंज रहे हैं और इसी क्रम में झारखंड के जामताड़ा जिले में भी विरोध तेज हो गया है।मुस्लिम मंच की ओर से 8 अप्रैल को एक विशाल जन आक्रोश रैली एवं जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान से होगी। यह रैली मुख्य बाजार मार्ग होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक जाएगी, जहाँ पर एक जनसभा आयोजित कर मंच के प्रतिनिधि महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांधी मैदान में मुस्लिम मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंच के प्रमुख सदस्यों इरशाद उल हक अर्शी, हाफिज नाजीर हुसैन, अलीमुद्दीन अंसारी, तनवीर आलम सहित कई अन्य समाजसेवी और बुद्धिजीवी शामिल हुए। बैठक में रैली की रूपरेखा तैयार की गई और तय किया गया कि यह रैली पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने विरोध को दर्ज कराएगी। इरशाद उल हक अर्शी ने बैठक में कहा, “वक्फ अधिनियम में किया गया संशोधन केवल मुसलमानों के अधिकारों का हनन नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक सांस्कृतिक और धार्मिक हस्तक्षेप है, जिसकी आलोचना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। अगर संसद हमारी बात नहीं सुनेगी, तो हम सड़क पर उतरकर अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे। रैली का उद्देश्य न सिर्फ विरोध दर्ज कराना है, बल्कि समाज के विभिन्न तबकों को जागरूक करना भी है कि यह संशोधन किस प्रकार उनके धार्मिक, सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित करता है। मुस्लिम मंच का कहना है कि यह केवल मुसलमानों का मामला नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। कार्यक्रम को लेकर आम जनता और विशेषकर मुस्लिम समुदाय में गहरी जागरूकता और जोश देखा जा रहा है। मंच की अपील है कि सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले नागरिक इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सरकार तक एक मजबूत संदेश पहुंचाएं। 8 अप्रैल की यह रैली जामताड़ा में जनसंकल्प और अधिकारों की आवाज़ बनकर इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर है। प्रशासन भी इस रैली को लेकर अलर्ट है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि जामताड़ा की यह आवाज़ राज्य और केंद्र सरकार तक कितनी गूंज पाती है, और क्या यह लोकतांत्रिक विरोध किसी बदलाव की दस्तक बन पाता है। मौके पर रिजवान शेख, आफताब दिलकश, मुर्तजा अंसारी, शमीम अंसारी, सादिक अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, शमशेर आलम, वसीम अंसारी, शाहिद अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिला अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा फहराया
    Next Article रामनवमी के उपलक्ष्य पर विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो प्रसिद्ध गढ़शिमला काली मंदिर में टेका माथा

    Related Posts

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    August 8, 2026

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    August 8, 2026

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.