Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी – एसपी ने चास अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का किया दौरा
    Breaking News चाईबासा झारखंड

    डीसी – एसपी ने चास अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का किया दौरा

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीसी – एसपी ने चास अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का किया दौरा

    ========================
    *विभिन्न अखाड़ा समिति अध्यक्ष/सचिव/सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ किया संवाद*
    ========================
    *सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी पर्व मनाने का द्वय पदाधिकारियों ने आमजनों से किया अपील*
    ========================

    *रामनवमी पर्व* को लेकर किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो,विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी ऐतिहात बरत रही है। शनिवार शाम को *उपायुक्त (डीसी) श्रीमती विजया जाधव एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री मनोज स्वर्गियारी* ने विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ *चास अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों/नगर निगम क्षेत्र/बी.एस.सिटी क्षेत्र आदि का दौरा* किया।

    द्वय पदाधिकारियों ने क्रमवार चास अनुमंडल क्षेत्र के *बारी कोऑपरेटिव, माराफाड़ी, ऋतुडीह, सिवानडीह, नया मोड़, राम मंदिर, सेक्टर वन सी, गौस नगर, भड़ा, चीरा – चास, सेक्टर 05, सेक्टर 08, राय चौक, हरला, सेक्टर 09 बी,अंबेडकर नगर, बसंती मोड़ आदि* इलाकों का दौरा किया।

    इस दौरान *डीसी – एसपी ने विभिन्न अखाड़ा समिति के अध्यक्ष/सचिव, स्थानीय लोगों, विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद* किया। पर्व को लेकर तैयारी, जुलूस निकलने का समय आदि के संबंध में जानकारी ली। आपसी भाई – चारे के साथ रामनवमी का पर्व मनाने का अपील किया। *किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत अपने थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी आदि* को सूचित करने को कहा। प्रशासन अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

    *उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव* ने सभी अखाड़ा समितियों को जुलूस ससमय निकालने एवं समापन की बात कहीं। जिले में चिन्हित सभी स्थलों पर *पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को प्रतिनियुक्त* किया गया है। सभी आप सबों के सहयोग के लिए हैं,आप सभी भी प्रशासन का सहयोग करेंगे।

    उन्होंने स्थानीय *दुकानदारों/होटल संचालकों से अपने – अपने दुकानों* के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं उसका फीड स्थानीय थाना में उपलब्ध कराने को कहा। ताकि विधि व्यवस्था संधारण को लेकर भी निगरानी की जा सकें।

    *दौरा क्रम में विभिन्न वर्गों के स्थानीय लोगों/अखाड़ा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन को आश्वस्त कराया कि सभी प्रशासन के साथ खड़ें है, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में जिले में रामनवमी का पर्व संपन्न होगा।*

    द्वय पदाधिकारियों ने *माराफाड़ी थाना क्षेत्र के सीवनडीह स्थित मिनी कंट्रोल रूम* का भी जायाजा लिया। प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों/दंडाधिकारियों को दिए गए दायित्वों का सही से निर्वाहन करने, क्षेत्र अंतर्गत जारी सभी निर्देशों का अनुपालन हो/उसकी निगरानी सुनिश्चित करने, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस टीम से लगातार संपर्क में रहने आदि का निर्देश दिया।

    मौके पर *डीआरडीए निदेशक श्रीमती मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा आदि* उपस्थित थे।

    ==========================
    *✷ जिला नियंत्रण कक्षः 8986660333/06542-223705/247891/ डायल 100/डायल 112*
    ========================

    *✷ जिला अग्निशामन केंद्र बोकारो – 8340332843*

    *✷ विनोद कुमार सिंह, फायर स्टेशन चास – 8709299809*

    *✷ अखिलेश पासवान, फायर स्टेशन तेनुघाट – 6200400918*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
    Next Article भाजपा जिला अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा फहराया

    Related Posts

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    November 14, 2026

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    November 14, 2026

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.