Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट,झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
    Breaking News खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट,झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट,झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

    अब 10 नहीं, 15 अगस्त तक किया जाएगा विशेष कैंप का आयोजन

    विशेष कैम्प के बाद भी योजना का कभी भी लाभ ले सकेंगी महिलाएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की शुरुआत पर एक्स हैंडल पर पोस्ट कर झारखंड की बहनों को बहुत-बहुत बधाई दी है।
    उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरुआती परेशानी के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए उन्होंने निर्देश दिया है तथा इस मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों की भी बैठक हुई है। योजना को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर उन्होंने पूरे राज्य में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।
    उन्होंने कहा है कि सभी बहनों को यह बताना चाहता हूं कि यह हमेशा चलने वाली योजना है। योजना का लाभ लेने हेतु कोई समय सीमा नहीं है। विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी जरूरतमंद बहनें कभी भी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर इस योजना का लाभ ले सकेंगी। योजना से लोगों को आसानी से लाभ मिले, इसलिए 10 अगस्त तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसे और 5 दिन बढ़ाने का निर्देश दिया है। विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी आप जब भी चाहें, अपनी सुविधानुसार योजना का लाभ ले सकती हैं।
    उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि योजना में बहनों को मिल रहे लाभ को देखते हुए कहीं-कहीं कुछ बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी को बताना चाहते हैं कि इस योजना की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है, इसलिए बिचौलियों से सावधान रहें। सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी बिचौलियों की सूचना मिले, तो उनपर कड़ी कार्रवाई करें।

    उन्होंने कहा कि यह बहनों की योजना है। राज्य की लाखों बहनों को हर साल 12 हजार रुपए मिलेगा। यही झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) का लक्ष्य है, यही उनका भी लक्ष्य है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफेयर प्राइस ऑफ़ डीलर एसोसिएशन ने जामताड़ा समाहरनालय के समक्ष एक दिवसीय किया धरना प्रदर्शन
    Next Article कृष्ण कुमार ने स्वीकार किया व्यवस्था बदलने की चुनौती

    Related Posts

    जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की पहल

    October 3, 2026

    जिलाबदर कुख्यात राजकुमार सिंह उर्फ दाना गिरफ्तार

    October 3, 2026

    दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोपे और धीरज कुम्हार सम्मानित

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की पहल

    जिलाबदर कुख्यात राजकुमार सिंह उर्फ दाना गिरफ्तार

    दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोपे और धीरज कुम्हार सम्मानित

    लायंस क्लब जमशेदपुर भारत ने की डिस्ट्रिक्ट 322A की द्वितीय कैबिनेट बैठक की मेजबानी

    एक और दो अक्तूबर को बारामती, महाराष्ट्र में आयोजित

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ की तैयारियां पूरी, रविवार 4 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

    दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने दिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निर्देश

    सड़क पर बेहोश युवती की पुलिसकर्मी ने की मदद, दिखाया मानवीय चेहरा

    Stake Casino Connexion et Jeux Mobiles : Un Guide pour des Sessions Rapides et un Jeu Crypto Instantané

    Stake Casino Login και Άμεσο Crypto Gaming: Οδηγός του Παίκτη για Γρήγορες Συνεδρίες

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.