Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ की तैयारियां पूरी, रविवार 4 अक्टूबर को होगा उद्घाटन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ की तैयारियां पूरी, रविवार 4 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ की तैयारियां पूरी, रविवार 4 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में रविवार, 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान कार्यक्रम की तैयारियां प्रायः पूरी हो गई हैं। यह कार्यक्रम डीबीएमएस हाई स्कूल का कलाकृति प्रेक्षागृह (रंकिणी मंदिर के पास) में होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वाह्न 10 बजे होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर एंजिला गुप्ता, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह, एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधर तथा रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. ज्योति प्रकाश की उपस्थिति रहेगी। इस आयोजन में झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर और शिक्षाविद शामिल होंगे।

    आयोजन समिति के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बताया कि इस आयोजन का मकसद झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की कमियों का पता लगा कर सरकार को उसके समाधान के बारे में बताना है ताकि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था बेहतरीन हो सके। सेमिनार में शिक्षा पर आधारित एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को पंजीकरण पूर्वाह्न 9 से 10 बजे तक होगा। इसके बाद उद्घाटन सत्र पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक चलेगा। प्रथम सत्र पूर्वाह्न 11.15 से अपराह्न 12.30 तक, द्वितीय सत्र अपराह्न 12.30 से 2 बजे तक, तृतीय सत्र अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक (शिक्षकों का सम्मान) और चतुर्थ सत्र अपराह्न 4.30 से 5.30 बजे तक चलेगा।

    रविवार 4 अक्टूबर को होगा उद्घाटन शिक्षकों का सम्मान शिक्षा का उत्थान’ की तैयारियां पूरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने दिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निर्देश
    Next Article एक और दो अक्तूबर को बारामती, महाराष्ट्र में आयोजित

    Related Posts

    टाटा घराने में अपनों की जंग, लिस्टिंग पर आर-पार

    November 18, 2026

    आसियान किसी भी क्षेत्रीय ढांचे के केंद्र में : प्रधानमंत्री मोदी

    November 18, 2026

    शिक्षा सेवा है या सत्ता के संरक्षण में फलता-फूलता कारोबार?

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    BetAlice Live Casino mit Tischen von Evolution und Ezugi im Browser

    टाटा घराने में अपनों की जंग, लिस्टिंग पर आर-पार

    आसियान किसी भी क्षेत्रीय ढांचे के केंद्र में : प्रधानमंत्री मोदी

    शिक्षा सेवा है या सत्ता के संरक्षण में फलता-फूलता कारोबार?

    विपक्ष में पहले हिस्सेदारी की लड़ाई, फिर भाजपा से मुकाबला

    भारत समिट के नाम पर मोदी विरोध का षड़यंत्र

    गोपाल मैदान में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती

    55Bet account verification and when you need it

    Magius apuesta deportiva junto al casino para jugadores en España

    How BetBlast Handles Withdrawals and Identity Checks for UK Players

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.