एक और दो अक्तूबर को बारामती, महाराष्ट्र में आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक बारामती, पुणे में आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति ,संगठन मंत्री वी प्रभु, अध्यक्ष डॉक्टर कल्याणी कबीर ,उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय, सचिव डॉ अमूल्य पॉल और सहसचिव व हजारीबाग के मेयर अरविंद राणा की उपस्थिति रही
इन दो दिनों की बैठक में कुल नौ सत्र संचालित किए गए।इस बैठक में मुख्य अतिथि रहे एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ट्रस्ट , बारामती के अध्यक्ष राजेंद्र दिनकर राव पवार जी। विभिन्न सत्रों में ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष श्री नारायण भाई साह, सचिव जयंत कथीरिया ,उपाध्यक्ष अशोक पांडे जी और मंगेश जी की उपस्थिति रही। अध्यक्ष नारायणभाई शाह जी ने एमआरपी और यू पी आई में हो रही विसंगतियों के संबंध में जानकारी दी और मार्गदर्शन सेवा केंद्र बनाने पर भी बल डाला । उपाध्यक्ष अशोक पंडित जी ने बताया कि ग्राहक पंचायत एक समन्वयवादी संगठन है , यहां संघर्ष की कोई जगह नहीं है। एक कार्यकर्ता को हमेशा सकारात्मक सोच से ऊर्जस्वित रहना चाहिए।
अरुण देश पांडे जी ने अभ्यास मंडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कोलकाता में ग्राहक पंचायत के सदस्यों के साथ हुई हिंसक घटना और हिंदुत्व के विरोध में लगाए गए नारे के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान झारखंड प्रांत की ओर से बनाए गए ग्राहक जागरण पत्रक का विमोचन किया गया जो अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में था । इसका वितरण सभी सदस्यों के बीच किया गया। ग्राहक पंचायत के विभिन्न आयामों के आगामी योजना और होने वाले राष्ट्रीय कार्यशाला की सूचना भी सभी को दी गई। इस बैठक में देश भर से कुल अड़तीस प्रांतों के कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही।

