सड़क पर बेहोश युवती की पुलिसकर्मी ने की मदद, दिखाया मानवीय चेहरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के स्ट्रेट माइल रोड पर शनिवार को एक युवती सड़क किनारे बेहोशी की अवस्था में मिली। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी की नजर युवती पर पड़ी। पुलिसकर्मी ने तुरंत रुककर युवती को संभाला, पानी पिलाया और उसे होश में लाने का प्रयास किया।
कुछ देर बाद युवती की स्थिति सामान्य होने लगी। युवती सड़क पर कैसे पहुंची और उसके बेहोश होने का कारण क्या था, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के दौरान पुलिसकर्मी के मानवीय व्यवहार की लोगों ने सराहना की।
यह घटना बताती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट में पड़े लोगों की मदद करना भी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

