Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फेयर प्राइस ऑफ़ डीलर एसोसिएशन ने जामताड़ा समाहरनालय के समक्ष एक दिवसीय किया धरना प्रदर्शन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    फेयर प्राइस ऑफ़ डीलर एसोसिएशन ने जामताड़ा समाहरनालय के समक्ष एक दिवसीय किया धरना प्रदर्शन

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फेयर प्राइस ऑफ़ डीलर एसोसिएशन ने जामताड़ा समाहरनालय के समक्ष एक दिवसीय किया धरना प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: फेयर प्राइस ऑफ़ डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जामताड़ा जिला समहरणालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें कहा गया राज्य सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ डीलरों ने आक्रोशित होकर एक साथ मिलकर विरोध किया। धरना प्रदर्शन में जामताड़ा जिले के सभी प्रखंड से डीलर उपस्थित हुए।डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं जिला मीडिया प्रभारी देव कुमार साहू ने बताया कि डीलर एसोसिएशन अपनी पांच मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। वह पांच मांगे यह है ई-पोस मशीन 2G से 4G करने का संघ के साथ पूर्व मंत्री एवं सचिव के मौखिक वार्ता 9 जनवरी 2024 के क्रम में अविलंब 4Gमशीन दुकानदारों को दिया जायेगा जो अभी तक नहीं मिल पाया है। अनुकम्पा का उम्र सीमा समाप्त करने के लिए मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था जो अभी तक लागू नहीं हुआ है। जिसके कारण डीलर काफी आंक्रोषित है। नेटवर्क की समस्या हर दिन दूकानदारों को सहना पड़‌ता है इसे अविलम्ब ठीक कराया जाये। दुकानदारों का बकाया कमीशन ग्रीन कार्ड राशन चना दाल एवं नमक आदि सभी प्रकार खाद्य का कमीशन अविलम्ब भुगतान की जायें।कोरोना काल में लिये गये जुट खाली बोरा का भुगतान कीया जाये।इसके उपरांत खाद्य आपूर्ति मंत्री झारखंड सरकार के नाम पर अपनी पांच सूत्री मांगों का मांगपत्र उपायुक्त जामताड़ा को सोपा गया।संघ ने कहा मांग पत्र प्राप्त होने के बाद उपायुक्त ने कहा कि आपके मांग पत्र को स्वीकार किया जाता है एवं उक्त मांग पत्र को राज्य सरकार खाद्य पूर्ति विभाग को अग्रिम कार्यवाही करने के लिए प्रेषित कर दिया जाएगा।मौके पर जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया जिला ,सचिव अनिल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी देव कुमार साव,जयदेव दास, सोहन राम, नजरुल अंसारी, शांतिप्रिया घोष ,बाहुबली सिंह ,विनय भगत, सोनू झा शंभू राय, संतोष दास, कौशल पंडित ,सरफुद्दीन अंसारी ,पप्पू तिवारी, शंभू रविदास, श्याम पसवान ,मधुसूदन मंडल, असगर अंसारी, महेंद्र यादव ,कृष्णा मुर्मू एवं अन्य सैकड़ो डीलर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कुंडहित में आयोजित नि: शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए उपस्थित
    Next Article मुख्यमंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट,झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.