Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्षेत्र दौरे में पहुंचे आम आदमी पार्टी के आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश किस्कू ,कहा आम आदमी पार्टी दुमका लोकसभा क्षेत्र से उतारेगी अपनी उम्मीदवार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड राजनीति

    क्षेत्र दौरे में पहुंचे आम आदमी पार्टी के आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश किस्कू ,कहा आम आदमी पार्टी दुमका लोकसभा क्षेत्र से उतारेगी अपनी उम्मीदवार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2023Updated:May 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्षेत्र दौरे में पहुंचे आम आदमी पार्टी के आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश किस्कू ,कहा आम आदमी पार्टी दुमका लोकसभा क्षेत्र से उतारेगी अपनी उम्मीदवार

    संतोष कुमार नाला/जामताड़ा।

    2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहा हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी भी रेस में आ चुका है । अब आप आदमी पार्टी भी दुमका लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार देगी। जिसको लेकर क्षेत्र में आप आदमी पार्टी नेताओ द्वारा लगातार दौरा किया रहा है। मंगलवार देर रात आम आदमी पार्टी के आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश किस्कू भी जामताड़ा के फतेहपुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश किस्कू ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी सजग है। हम लोग लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ।अरविंद केजरीवाल जी ने उनको टिकट देने का वादा भी किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर काम कर रहे हैं । संगठन काम कर रही है ।थोड़ा मेहनत लगेगा ।हम लोग जगह-जगह दौरा कर रहे हैं। हर प्रखंड हर पंचायत में जा रहे हैं। जामताड़ा जिला में भी जिला कमेटी पूरी तरह से बनी हुई है। जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद में भी एक-दो दिन के अंदर कमिटी बना लिया जाएगा । वही झारखंड आंदोलनकारी नेता सह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता महादेव किस्कू ने कहा कि अलग झारखंड राज्य को लेकर हम लोगों ने बहुत केस खाया, मार भी खाई , जेल भी गए थे । बहुत आशा के साथ अलग राज्य भी बना, सोचे थे अच्छे दिन आएंगे लेकिन वह भी सपना बनकर रह गया । उन्होंने कहा कि केजरीवाल में हम लोगों ने आशा देखा है ।देश को केजरीवाल की जरूरत है। इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा से मोहभंग हो गया और हमलोगों ने आप को थामा। महादेव किस्कू ने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन बोलने का बहुत कुछ बोलता है। लेकिन अब लगता है कि वह डरपोक है या डरता है पता नहीं ? उन्होंने कहा कि जिस तरह हम लोगों ने अलग राज्य के लिए आंदोलन किया । उस समय शिबू सोरेन के नाम से अधिकारी घबराते थे। लेकिन अब ऐसा लगता है कि हेमंत सोरेन का किसी अधिकारी के प्रति लगाम ही नहीं है और जहां कहीं भी देखते हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता दरकिनार हो जाते हैं। इसलिए जो आशा थी वह निराशा में बदल चुकी है ।उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी को जो सम्मान मिलना था जो उनका सपना था वह अब तक अधूरा है। हेमंत सरकार की ढुलमुल नीति से लगता है कि झारखंड आंदोलनकारियों का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआइडियल कोचिंग सेंटर में पड़ रहे विद्यार्थी हुए छात्रवृत्ति में उत्तीर्ण , विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
    Next Article कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज के अध्यक्षता में

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.