*बड़बिल में ओडिशा बंद का व्यापक असर
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल
इंडिया गठबंधन के आह्वान पर गुरुवार को आयोजित 12 घंटे के ओडिशा बंद का असर बड़बिल एवं आसपास के क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। सुबह से ही अधिकांश दुकानें और बाजार बंद रहे, जबकि खनिज परिवहन प्रभावित होने के साथ स्कूल-कॉलेज, बैंक और पेट्रोल पंप भी बंद रहे। इससे सामान्य जनजीवन और आवागमन पर असर पड़ा।
बंद समर्थकों की गतिविधियों के बीच शहर के प्रमुख इलाकों में सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम रही। खनिज क्षेत्र होने के कारण परिवहन प्रभावित होने से इसका असर कारोबार पर भी देखा गया। बंद को लेकर प्रशासन और पुलिस पहले से सतर्क रही तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।
इंडिया गठबंधन ने एमएमडीआर संशोधन बिल 2026 को वापस लेने, ओडिशा के स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और हाल की बाढ़ से प्रभावित लोगों को पर्याप्त राहत एवं मुआवजा देने की मांग को लेकर बंद बुलाया था।
बड़बिल में फिलहाल बंद का प्रमुख असर बाजार, खनिज परिवहन और आम जनजीवन पर नजर आया।

