अग्रवाल सभा रांची के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य वक्ता होंगे मुकेश मित्तल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची/जमशेदपुर। अग्रवाल सभा, रांची के 50 वर्ष पूरे होने पर श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव सह स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव का आयोजन 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ, रांची में होगा। समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल मुख्य वक्ता के रूप में समाज को संबोधित करेंगे।
समारोह में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों पर विचार-विमर्श के साथ संस्था की 50 वर्षों की सेवा यात्रा की समीक्षा होगी। इस दौरान मेधावी युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं भागचंद पोद्दार समाज गौरव सम्मान से चिकित्सा, समाजसेवा, व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नंदलाल रूंगटा और दिलीप गोयल को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि मित्तल के संबोधन से समाज को नई दिशा और प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

