Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतर्मन की अरदास प्रभु को स्वीकार्य: मान सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अंतर्मन की अरदास प्रभु को स्वीकार्य: मान सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतर्मन की अरदास प्रभु को स्वीकार्य: मान सिंह
    गुरु नानक सेवा दल का दो दिवसीय कीर्तन दरबार शुरू
    जमशेदपुर। गुरु नानक सेवा दल ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुद्वारा मैदान साकची में दो दिवसीय कीर्तन दरबार शुरू हो गया।
    इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे श्री दरबार साहिब अमृतसर के पूर्व मुख्य ग्रंथी सिंह साहेब ज्ञानी मान सिंह ने कहां की इस जगत में जो कुछ होता है वह ईश्वर की इच्छा से होता है और हमें बिना प्रार्थना अरदास के कोई भी काम शुरू नहीं करना चाहिए। गुरमत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यदि अरदास के बिना काम शुरू किया जाए तो वह व्यक्ति तनखाइया है।
    इसके साथी उन्होंने कहा की अरदास भक्तों के लिए ईश्वर का विशाल उपहार है। सच्चे अंतर्मन से की गई प्रार्थना अरदास प्रभु जरूर सुनते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दुनिया में कोई दाता दानकर्ता नहीं है। पूरी दुनिया का चक्कर लगा लीजिए तो आप पाएंगे वह परमपिता परमेश्वर ही सबसे बड़ा दानी है और वह समस्त जीवों का पालनहार है।
    इसके साथ ही कीर्तन दरबार में राजी प्रिंसपाल सिंह पटियाला वाले, भाई संदीप सिंह जवद्दी लुधियाना वाले, श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई जगतार सिंह राजपुरा वाले, भाई जसपाल सिंह छाबड़ा, स्त्री सत्संग सभा साकची ने मनोरम राग गुरबाणी गायन किया।
    गुरु दरबार में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह महासचिव अमरजीत सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, प्रधान निशान सिंह, प्रधान दलबीर सिंह, दलजीत सिंह दल्ली, गुरदीप सिंह काके, सुखविंदर सिंह, दलबीर सिंह, कुलविंदर सिंह, बीबी कमलजीत कौर शाहिद सैकड़ो लोगों ने गुरु घर में हाजिरी भरी।
    इससे पहले सुबह में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी शोभा यात्रा के रूप में वाहेगुरु सतनाम सिमरन एवं कीर्तन के साथ मैदान में सजे हुए पंडाल में ले जाकर सुशोभित किया गया। ट्रस्ट के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार रूप में शीश पर रखा हुआ था।
    ट्रस्ट के महासचिव श्याम सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह गंभीर, सुखविंदर सिंह, रिख्रज सिंह रिक्की, अमरीक सिंह मिक्के, त्रिलोचन सिंह पप्पी बाबा, त्रिलोचन सिंह लोची एवं अन्य संगत साथ में थे। सुखविंदर सिंह ने मंच का संचालन किया।
    श्री गुरु नानक सेवा दल की ओर से दोपहर का लंगर और टाइम खालसा सेवा दल की ओर से चाय की सेवा उपलब्ध रही।
    रात के दीवान में सनी सिंह, अमन सिंह, सतबीर सिंह, जोगिंदर सिंह की ओर से नाश्ते का प्रबंध किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य की हेमंत सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने जारी की विफलताओं की लंबी फेहरिस्त, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला, कहा- राज्य में भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और जल, जंगल- जमीन लूटने वाले गिरोह के सरगना बन गए हैं सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article देवघर के खागा थाना के सामने कायदे -कानुन ताक पर रखकर दूकानदारों द्वारा नहीं लिया जा रहा है ₹1 तथा ₹2 सिक्का, प्रशासन बेखबर

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.