Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रतिकूल माहौल में भी हम उद्यान से जुड़े फसलों को पौध प्रवर्धन की नई तकनीक को अपनाकर स्वावलंबी बन सकते हैं – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    प्रतिकूल माहौल में भी हम उद्यान से जुड़े फसलों को पौध प्रवर्धन की नई तकनीक को अपनाकर स्वावलंबी बन सकते हैं – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने कृषि विज्ञान केंद्र, जामताड़ा में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय बागबानी सखी मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ*

    प्रतिकूल माहौल में भी हम उद्यान से जुड़े फसलों को पौध प्रवर्धन की नई तकनीक को अपनाकर स्वावलंबी बन सकते हैं – उपायुक्त

    उद्यान विषय पर पौधा प्रवर्द्धन के बारे में विशेषज्ञों ने दी नई एवं रोचक जानकारी, बताया कैसे अधिक मुनाफा कमा सकते हैं*

    आज दिनांक 03.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने कृषि विज्ञान केंद्र, जामताड़ा में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उद्यान विषय पर पौधा प्रवर्धन के बारे में बागबानी सखी मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

    *हमारा उद्देश्य है कि किसान स्वावलंबी बने*

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उद्यान विषय पर आज आज आप लोगों को विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसे ध्यानपूर्वक समझें एवं उनके बताए जा रहे विधियों को समझें। हमारे झारखंड की जमीन उतनी उपजाऊ नहीं है, ऐसे में हम लोग एक मात्र फसल धान पर आश्रित रहते हैं, इसमें भी हाल के वर्षों में सुखाड़ आदि के कारण किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। ऐसे में कृषि की नई तकनीक को अपनाना बेहद जरूरी है पारंपरिक कृषि के अलावा उद्यान कृषि को करने की आवश्यकता है ताकि नई तकनीक के माध्यम से आम अमरूद कटहल आदि कई प्रजातियों के पौधे को खुद से तैयार एवं परवर्धित कर के खेती करने की ताकि कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त हो सके।
    उन्होंने कहा कि आप लोग पौधों की ग्राफ्टिंग, कटिंग, गुटिसेक आदि कर के पौधे तैयार करने की विधि को समझें और गांव गांव तक के लोगों को इसका प्रशिक्षण दें, हमारा उद्देश्य है कि किसान स्वावलंबी बने। अगर लोग जागरूक होकर इसकी खेती करेंगे तो व्यापक रूप से फलों आदि का उत्पादन होगा एवं इसकी अच्छी मार्केटिंग भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि बागबानी फसल, फसल विविधिकरण का अच्छा माध्यम है ताकि हम प्रतिकूल माहौल में अच्छे से फसल लें पाए।

    *नई तकनीक को अपनाएं*

    वहीं इस दौरान प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र डॉ सुप्रिया सिंह ने प्रशिक्षकों को पौध प्रवर्धन के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अन्य पड़ोसी राज्यों जैसे छत्तीसगढ़ में नई नई प्रजातियों का चयन कर उसका भरपूर लाभ लिया जा रहा है, आप लोग भी नई प्रजातियों का चयन करें एवं मुनाफा कमाएं। इस दौरान विशेषज्ञों ने एक एक कर नई विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र डॉ सुप्रिया सिंह, कृषि वैज्ञानिक श्री प्रमोद कुमार, श्री गणेश कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जामताड़ा जिला इकाई के पांच सदस्यीय शिष्टमण्डल ने जामताड़ा के उपायुक्त को प्राथमिक शिक्षकों के प्रोन्नति ,सरप्लस और गैर शैक्षणिक कार्यो की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा
    Next Article राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

    Related Posts

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    October 5, 2026

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Αποτελεσματικές λύσεις ανθρώπινου δυναμικού μέσω του riverbendhrc.com για την ανάπτυξη της εταιρείας σας

    Πολύτιμες συμβουλές και riverspin για κάθε λάτρη της ψυχαγωγίας

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    अकाउंटेंट की नौकरी पर AI का वार, नई स्टडी ने पेशे के भविष्य को लेकर बढ़ाई चिंता

    24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता

    दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज, करीब 700 हिरासत में; जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

    काजीरंगा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सीजन शुरू, जीप सफारी बहाल; हाथी सफारी के लिए करना होगा इंतजार

    एसआईआर और सीईसी कानून पर भड़के पूर्व जज, जस्टिस नरीमन बोले- खतरे में लोकतंत्र, सुको तुरंत संज्ञान ले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.