Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

    सरकार का उद्देश्य एवं आमजनों की आकांक्षाओं को शिविर के माध्यम से पूरा करें, योजनाओं से सभी सुयोग्य लाभुक आच्छादित हों … जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 15 नवम्बर से 29 दिसम्बर 2023 तक जिले में आयोजित किया जाना है । कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । शिविर के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय टीम बनाये जाने का निर्देश दिया गया जो प्रत्येक दिन की गतिविधि पर निगरानी रखेगी ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने उक्त कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में कम से कम एक शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि सरकार के विभिन्न लोक-कल्याकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाये । प्रयास रहे कि कोई भी अहर्त्ता प्राप्त व्यक्ति किसी योजना का लाभ से वंचित नहीं रहे । योजनावार विभागीय स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पंचायत स्तरीय शिविर में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर पंचायत के प्रत्येक गाँव / टोला में शिविर तिथि तथा स्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार कम से कम एक सप्ताह पूर्व कराये जाने के निर्देश दिए हैं ।

    *शिविर में निम्नांकित गतिविधियों का सम्पादन किया जायगा-*

    – राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जाएगी।

    a. अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म-मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
    b. राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर करने, सामुदायिक और व्यक्तिगत वन पट्टा के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।
    c. सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सीएम पशुधन योजना के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।

    d. श्रम विभाग के श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा।

    e. राशन कार्ड में संशोधन और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों को भी दूर किया जाएगा।

    f. आम जनों से सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएँगे (15वें FC, जनजातीय कल्याण और मनरेगा हेतु)

    g. ऑन द स्पॉट परिसम्पतियों / सरकारी लाभों का वितरण

    *प्रत्येक शिविर में “कल्याण मंच” स्थापित किया जायेगा, जिसके माध्यम से शिविर में ही लाभुकों के बीच निम्नांकित योजनाओं से संबंधित लाभों / परिसम्पतियों का वितरण किया जायेगा*

    a. पूर्व में स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु एक अभियान चलाया गया था। इस अभियान में निर्मित परन्तु अवितरित जाति प्रमाण पत्रों को इन शिविरों में बाँटा जा जायेगा।

    b. प्रत्येक शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया जायेगा यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी लाभार्थियों को उसी दिन साईकिल क्रय हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से राशि प्राप्त हो जाय ।

    c. SHG / क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड का वितरण।

    d. धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल का वितरण।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर आयोजन की तिथि से अधिकतम 7 दिनों के अन्दर निष्पादन सुनिश्चित किया जाय । जिन आवेदनों का निष्पादन शिविर में संभव नहीं हो, उनका निष्पादन अभियान अवधि में ही करते हुए आवेदक के द्वार पर जाकर लाभ प्रदान किया जाय ।

    बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, निदेशक एनईपी, डीसीएलआर धालभूम, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य सभी जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होगा 'आपकी योजना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रतिकूल माहौल में भी हम उद्यान से जुड़े फसलों को पौध प्रवर्धन की नई तकनीक को अपनाकर स्वावलंबी बन सकते हैं – उपायुक्त
    Next Article कृषि मंत्री बादल ने प्रगति मैदान में वर्ल्ड फूड इंडिया के झारखंड पैवेलियन का किया उद्घाटन

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.