Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृषि मंत्री बादल ने प्रगति मैदान में वर्ल्ड फूड इंडिया के झारखंड पैवेलियन का किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines झारखंड

    कृषि मंत्री बादल ने प्रगति मैदान में वर्ल्ड फूड इंडिया के झारखंड पैवेलियन का किया उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृषि मंत्री बादल ने प्रगति मैदान में वर्ल्ड फूड इंडिया के झारखंड पैवेलियन का किया उद्घाटन
    *इंडस्ट्री एग्री समन्वय के तहत झारखंड में दी जा रही कई सुविधाएं: श्री बादल*
    *राज्य के लोगों के लिए एक बेहतर अवसर :स्थानिक आयुक्त*

    नई दिल्ली। एक तरफ जहां वर्ल्ड फूड इंडिया के दूसरे संस्करण कि शुरुवात आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने की, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल ने झारखंड पवेलियन का विधिवत उद्घाटन किया। बता दें कि भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने वर्ष 2017 में वर्ल्ड फूड इंडिया का पहला संस्करण लांच किया था।
    इस मौके पर कृषि मंत्री श्री बादल ने कहा कि यह एक अच्छा प्लेटफार्म है, जहां पर झारखंड सहित पूरे देश की खाद्य सामग्रियों को एक साथ उद्यमियों को देखने का अवसर मिलता है। इंडस्ट्री एग्री समन्वय के तहत युवाओं को सारी फैसिलिटी दी जा रही है ,कोई यदि अपना यूनिट झारखंड में लगाना चाह रहे हैं तो उसके लिए झारखंड सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। कृषि के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए यह स्टॉल नेशनल लेवल पर लगा हुआ है। उत्पादों को प्रोसेसिंग करके वहां के लोग आगे बढ़ना चाहते हैं। लेकिन उन्हें उचित बायर्स नहीं मिलता हैं ,ऐसे उद्यमियों के लिए यह एक अच्छा प्लेटफार्म है, यहां हमने देखा की कैसे नाइट्रोजन पैकिंग व डिहाइड्रेटेड सामग्री को कई दिनों तक सुरक्षित रखा जाता है। उन्होंने बताया कि आईआईएम से पढ़े युवाओं ने भी अपना स्टॉल लगाया है। श्री बादल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का लगातार प्रयास है कि छोटे-छोटे उद्यमी देश स्तर और विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाएं, इसमें प्रगति मैदान में लगाया गया यह स्टॉल मिल का पत्थर साबित होगा।
    श्री बादल ने कहा कि झारखंड में एक अनुकूल और जीवंत निवेश पारिस्थितिकी तंत्र है, जिसमें राज्य विभिन्न औद्योगिक नीतियों के माध्यम से आकर्षक वित्तीय और गैर-वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है। माननीय मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य निवेशकों को हर संभव तरीके से सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और संभावित निवेशकों से झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश करने की अपील करता है।

    *राज्य के लोगों के लिए एक बेहतर अवसर :स्थानिक आयुक्त*

    झारखंड के स्थानिक आयुक्त श्री मस्तराम मीणा ने कहा कि यह राज्य के लोगों के लिए बेहतर अवसर है, जहां हम आकर झारखंड की खाद्य प्रसंस्करण सामग्रियों को विश्व स्तर पर रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां 12 स्टाल लगे हुए हैं, जिसमें काजू, दूध, मिलेट ,मधु, चावल, चिल्ली ,टोमेटो केचप, पेड़ा , माइनर फॉरेस्ट एवं पलाश से संबंधित कई स्टाल लगाए गए हैं।

    *4 नवंबर को नॉलेज सेशन : जितेंद्र कुमार सिंह*

    उद्योग विभाग के सचिव श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 4 नवंबर को नॉलेज सेशन रखा गया है, जिसके माध्यम से माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस जैसे महुआ, चिरौंदी सहित कई सामग्रियों को प्रक्रिया करना और इसे बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा होगी, क्योंकि झारखंड वन क्षेत्र है इसलिए वन उत्पाद को कैसे बढ़ावा दिया जाए ,इसे लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिसमें इस चर्चा के दौरान झारखंड से कई पैनलिस्ट दिल्ली में आकर प्रगति मैदान में एक सकारात्मक चर्चा करने वाले हैं, जिससे राज्य के लोगों को फायदा होगा।

    *विश्व को भारत की खाद्य संस्कृति से परिचित कराने का बेहतर प्लेटफार्म – भोर सिंह यादव*

    उद्योग निदेशक श्री भोर सिंह यादव ने कहा की 5 नवंबर तक यह स्टॉल रहेगा ,जहां ज्यादा से ज्यादा लोग आकर झारखंड सहित देश के विभिन्न कोने से आए खाद्य प्रसंस्करण को देखने का काम करें। झारखंड से जेएसएलपीएस ,फॉरेस्ट और एग्रीकल्चर के कई स्टाल लगाए गए हैं, उन्होंने कहा कि विश्व को समृद्ध भारत खाद्य संस्कृति से परिचित कराने के साथ-साथ देश को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में आगे पहचान बढ़ाने और निवेश के लिए यह एक उचित प्लेटफार्म है।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से जिडको की प्रबंध निदेशक सुश्री माधवी मिश्रा भी उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम
    Next Article सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा के दौरान मारपीट मामले में सूर्य मंदिर समिति के 16 लोगों को मिली जमानत, पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा- सत्य की हुई जीत, षड्यंत्र करने वालों की मानसिकता एक बार फिरसे हुई धराशायी

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.