Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जामताड़ा जिला इकाई के पांच सदस्यीय शिष्टमण्डल ने जामताड़ा के उपायुक्त को प्राथमिक शिक्षकों के प्रोन्नति ,सरप्लस और गैर शैक्षणिक कार्यो की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जामताड़ा जिला इकाई के पांच सदस्यीय शिष्टमण्डल ने जामताड़ा के उपायुक्त को प्राथमिक शिक्षकों के प्रोन्नति ,सरप्लस और गैर शैक्षणिक कार्यो की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जामताड़ा जिला इकाई के पांच सदस्यीय शिष्टमण्डल ने जामताड़ा के उपायुक्त को प्राथमिक शिक्षकों के प्रोन्नति ,सरप्लस और गैर शैक्षणिक कार्यो की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षकों के लिए प्रोन्नति का आदेश उच्च न्यायालय के न्यायादेशों के विपरीत है। प्रोन्नति नियम और उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध प्रोन्नति के सरकार का गाइडलाइन पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के साथ अन्याय है । पूर्व में नियुक्त शिक्षकों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वर्ग 1 से 8 तक के कक्षाओं का संचालन किया और जब प्रोन्नति की बात आयी तो बाद में नियुक्त शिक्षक को पूर्व में नियुक्त शिक्षको से वरीय का आदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन के द्वारा ग्रेड 3 ,4 और 7 के लिए रोस्टर और वरीयता सूची का अंतिम प्रकाशन नहीं निकलता है तो ये जामताड़ा सहित सभी जिलों के शिक्षकों के लिए अन्याय है । सरकार की नीति भेदभावपूर्ण और विसंगतिपूर्ण है । प्राथमिक शिक्षको के
    शिक्षा विभाग की ओर से जारी सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण में मानकों के प्रतिकूल कार्रवाई किए जाने से जिले के शिक्षकों में व्यापक आक्रोश है। संघ के जिला अध्यक्ष महेश्वर घोष ने कहा कि नेताओं ने कहा कि राज्य के हजारों विद्यालय को मानकों के विपरीत सरप्लस शिक्षकों के नाम पर विसंगति पूर्ण स्थानांतरण करने की कार्रवाई की जा रही है। इससे कई विद्यालय शिक्षक विहीन हो सकते हैं। वहीं, कई विद्यालय से विषय आधारित शिक्षक समाप्त हो जाएंगे। जिला महासचिव हरि प्रसाद राम ने कहा कि सेवा में अति वरीय शिक्षकों की वरीयता का हनन कर प्रोन्नति का दिया गया मार्गदर्शन अन्यायपूर्ण और विसंगतिपूर्ण है। इसमें प्रोन्नति देने की जो तारीख बताई गई है, वह सही नहीं है। वरीय शिक्षकों की वरीयता को संरक्षित रखने संबंधी वर्तमान विभागीय आदेश पूर्व के आदेश के प्रतिकूल और भ्रमित करने वाला है।
    जिला संगठन मंत्री द्वारिका राम ने कहा कि जिले मे जाति प्रमाण पत्र , बैंक खाता , आधार कार्ड ,ई कल्याण पर ऑनलाइन कार्यो के अलावा ई विद्या वाहिनी में बहुत सारे ऑनलाइन कार्यों के लिए विभाग के द्वारा अनावश्यक दबाब दिया जा रहा है । बिना किसी प्रशिक्षण के रागी आटा का लड्डू विद्यालय में बच्चों को बनाकर खिलाने का आदेश हास्यास्पद है । जिला संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर शिक्षकों की
    समस्याओं का ससमय निवारण नहीं किया गया तो शिक्षक चरणबद्ध आन्दोलन के लिए बाध्य होगें।
    मौके पर संयुक्त सचिव अमरनाथ दास, राजेश कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार ,सुधीर कुमार, दिनेश करमाली, अजय कुमार सिंह, धर्मवीर भारती, परिमल मरांडी, नन्द लाल सोरेन उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के नए कैंपस में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्थाएं और सुविधाएं एक ही जोन में विकसित करने का दिया सुझाव
    Next Article प्रतिकूल माहौल में भी हम उद्यान से जुड़े फसलों को पौध प्रवर्धन की नई तकनीक को अपनाकर स्वावलंबी बन सकते हैं – उपायुक्त

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    November 21, 2026

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    November 21, 2026

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.