Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के नए कैंपस में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्थाएं और सुविधाएं एक ही जोन में विकसित करने का दिया सुझाव
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के नए कैंपस में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्थाएं और सुविधाएं एक ही जोन में विकसित करने का दिया सुझाव

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, मास्टर प्लान का देखा प्रजेंटेशन
    ==================
    _मुख्यमंत्री ने नए कैंपस में मेंटेनेंस फ्री निर्माण, सोलर पैनल अधिष्ठापन, हरियाली और पार्किंग का पुख्ता व्यवस्था करने का दिया निर्देश_
    =================
    मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के नए कैंपस में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्थाएं और सुविधाएं एक ही जोन में विकसित करने का दिया सुझाव
    =================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजधानी रांची के चेरी में 87 एकड़ जमीन पर बनने वाले रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री ने पूरे मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली और कई आवश्यक सुझाव तथा दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का नए कैंपस को इस तरह विकसित किया जाए कि इसकी अलग पहचान बन सके।

    *_मेंटेनेंस फ्री निर्माण हो_*

    रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस में एकेडमिक जोन, एडमिनिस्ट्रेटिव जोन रीक्रिएशनल जोन, रेसिडेंशियल जोन, बफर जोन और एक्सटेंशन जोन बनाया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो भी निर्माण हो, वह मेंटेनेंस फ्री होना चाहिए । इसके रख- रखाव के लिए भी सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां की जमीन की भौगोलिक स्थिति (कंटूर) के हिसाब से बिल्डिंग का निर्माण हो। इसके लिए कोई भी निर्माण शुरू करने के पहले जमीन के हिसाब से पूरी योजना तैयार कर ली जानी चाहिए।

    *_पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के कैंपस को कई जोन में विकसित किया जाना है । ऐसे में हर जोन में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कैंपस में हरियाली बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

    *_कैंपस में सोलर पैनल लगाने पर विशेष जोर_*

    मुख्यमंत्री ने नए कैंपस में सोलर पैनल लगाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके साथ विश्वविद्यालय में प्रवेश और निकासी के लिए मुख्य मार्ग के अलावा इमरजेंसी निकासी मार्ग भी बनाने का सुझाव दिया।

    *_सभी खेलों के लिए एक अलग ज़ोन हो_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के नए कैंपस में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के लिए एक अलग जोन हो। ऐसा नहीं हो कि किसी एक खेल के लिए मैदान एक जोन में हो और दूसरे खेल के लिए अलग जोन में । इससे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ती है। ऐसे में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्था एक ही जोन में हो।

    *_इस बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री राहुल पुरवार, उच्च शिक्षा निदेशक श्रीमती गरिमा सिंह, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक
    Next Article अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जामताड़ा जिला इकाई के पांच सदस्यीय शिष्टमण्डल ने जामताड़ा के उपायुक्त को प्राथमिक शिक्षकों के प्रोन्नति ,सरप्लस और गैर शैक्षणिक कार्यो की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा

    Related Posts

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.