Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पद्मावती जैन विद्यालय, पोटका की नई प्रबंध समिति गठित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पद्मावती जैन विद्यालय, पोटका की नई प्रबंध समिति गठित

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पद्मावती जैन विद्यालय, पोटका की नई प्रबंध समिति गठित

     

    *जयहरि सिंह मुंडा अध्यक्ष और दिनेश कुमार गुप्ता सचिव मनोनीत, सदस्यों को दिलाई गई पद की शपथ*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    पोटका प्रखंड के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय संचालन के लिए प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। विद्या भारती के विभागीय पर्यवेक्षक सह प्रांतीय प्रतिनिधि ब्रेन कुमार टुडू और संकुल प्रमुख रंजय कुमार राय की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन हुआ।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत ओंकार मंत्र से हुई। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष ने पुरानी समिति भंग कर नई समिति गठन का दायित्व पर्यवेक्षक को सौंपा। विचार-विमर्श के बाद जयहरि सिंह मुंडा को अध्यक्ष, जय गोपाल मुंडा, विवेकानंद साहू को उपाध्यक्ष और दिनेश कुमार गुप्ता को सचिव बनाया गया। उज्ज्वल कुमार मंडल सह सचिव तथा जितेंद्र कुमार सिंहदेव कोषाध्यक्ष चुने गए।

     

    आशुतोष मंडल और कृष्ण चंद्र कैवर्त संरक्षक बनाए गए। दीप्ति भूमिज अभिभावक प्रतिनिधि, गोवर्धन बेड़ा आचार्य प्रतिनिधि, छवि रानी मंडल महिला आचार्य प्रतिनिधि तथा हीरामणि बास्के और प्रीति भगत महिला सदस्य मनोनीत की गईं। ब्रेन कुमार टुडू और तुलसी प्रसाद ठाकुर को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया।

     

    अंत में ब्रेन कुमार टुडू ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार, भारतीय ज्ञान प्रणाली को आधुनिक शिक्षा और विज्ञान से ज
    Next Article लायलम जाहेर थान में 3.90 लाख से लगेगा फेवर ब्लॉक, हुआ शिलान्यास

    Related Posts

    *प्लेटफार्म पर धुआं देख सहमे यात्री, पिलर की वायरिंग में भड़की आग*

    October 30, 2026

    ऑनलाइन गेम में बड़े इनाम का लालच देकर ठगी, बिरसानगर से पांच आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2026

    बंद पड़ी श्यामलाल आयरन कंपनी से 3.5 लाख के कॉपर केबल व सामान चोरी

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *प्लेटफार्म पर धुआं देख सहमे यात्री, पिलर की वायरिंग में भड़की आग*

    ऑनलाइन गेम में बड़े इनाम का लालच देकर ठगी, बिरसानगर से पांच आरोपी गिरफ्तार

    बंद पड़ी श्यामलाल आयरन कंपनी से 3.5 लाख के कॉपर केबल व सामान चोरी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में महर्षि दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    300-350 रुपए क्विंटल आलू बेचने की मजबूरी, कर्ज में डूबे किसान: बाजार में 12 रुपए किलो भाव

    अनुदानित बीज और वैज्ञानिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन: बेगूसराय में किसान चौपाल

    चक्रवाती बारिश ने बदला रबी की खेती का गणित, गेहूं को राहत तो आलू-मटर की बुवाई पर आफत

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पतालों को मिले सख्त निर्देश

    दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, एसएच-55 पर दौलतपुर नवटोलिया के पास हुआ हादसा

    प्रखंड स्तरीय बैंकर कमिटी की बैठक में पीएमईजीपी व सूर्य घर योजना पर चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.