लायलम जाहेर थान में 3.90 लाख से लगेगा फेवर ब्लॉक, हुआ शिलान्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
कौवाली पंचायत के लायलम गांव स्थित जाहेर थान परिसर में फेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। पंचायत की प्रभारी मुखिया काजल बारीक ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस कार्य की प्राक्कलित राशि 3 लाख 90 हजार 700 रुपये है। फेवर ब्लॉक लगने से जाहेर थान आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही परिसर अधिक स्वच्छ और व्यवस्थित रहेगा।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य देवेन महतो, जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, मनोज सरदार, प्रकाश सरदार, सिधेश्वर महतो, ग्राम प्रधान राजेश सरदार, पुजारी विभीषण सरदार, चंदन सरदार और अनिल शेखर सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

