Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुस्लिम परिवार की घोषणा: राम मंदिर के लिए सीएम को सौंपेंगे 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मुस्लिम परिवार की घोषणा: राम मंदिर के लिए सीएम को सौंपेंगे 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम परिवार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 90 लाख रुपयों की निजी संपत्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने की घोषणा की है. दरअसल नगर के खालापार निवासी डॉक्टर मौहम्मद समर गजनी ने ये घोषण की कि वे अपनी लगभग 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपना चाहते हैं. जिससे की इस संपत्ति को बेचकर इसका पैसा राम मंदिर निर्माण में लगाया जा सके.

    गौरतलब है कि समर गजनी वही हैं जो भगवा कपडे़ पहनकर ईद की नमाज अदा कर चर्चा में आए थे. गजनी भाजपा अल्पसंख्यक समाज मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं. जिन्होंने आज भाजपा प्रेम और योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अपनी संपत्ति को राम मंदिर के लिए दान करने की घोषणा की है. गजनी ने कहा की अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है उसमें सहयोग करने के लिए वह अपनी निजी संपत्ति को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपना चाहते हैं.
    जिसको वह क्रय कर उसके पैसों को राम मंदिर निर्माण में लगाएं और एक सन्देश पूरे देश के मुसलमानों को जाए की मुस्लमान अयोध्या और भगवा से प्रेम करता है नफरत नहीं करता है और मुस्लिम समाज 2024 में भारी तादात में सीमए योगी के साथ आए. उन्होंने कहा कि सीएम योगी किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं वे सिर्फ अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ हैं. हमारी ये 90 लाख रुपयों की प्रॉपर्टी है जिसे हम अयोध्या के नाम दान करेंगे और सीएम योगी को देंगे.

    भगवा किसी के खिलाफ नहीं
    उन्होंने कहा कि ईद की नमाज में जो हमने भगवा कपडे़ पहने थे उसमे पूरे देश को एक सन्देश देने का मकसद था कि सीएम योगी के कपड़ो का जो भगवा रंग है वह किसी विशेष धर्म के या हिन्दू मुस्लिम के खिलाफ नहीं है. भगवा गुंडों के खिलाफ है, ये भगवा जो है उत्तर प्रदेश को एक विशेष राज्य बनाना चाहता है जो भारत के इतिहास में दर्ज किया जाए. जो प्रदेश को ऊंचे स्थान पर ले गए और एक सही मायनो में राम राज्य लाना चाहते हैं. जिसके लिए हिन्दुओं और मुस्लिमों को भी आगे बढ़ना होगा और सबको गले लगाना होगा. उन्होंने कहा कि 15 मई से हम घर घर जा कर मुस्लिम समाज में ये सन्देश देंगे की सीएम योगी के साथ आएं और दोस्ती का हाथ बढ़ाएं.
    दो प्लाट और खेती की जमीन देने का लिया फैसला- मोहम्मद समर गजनी ने बताया कि उनके पास शहर के योगेंद्रपुरी मे करीब 300 गज प्लाट है। वंही शहर के ही कृष्णापुरी में 100 गज से अधिक का दूसरा प्लाट है। इसके अलावा जनपद के गांव निराना में उनकी दो बीघा खेती की जमीन पड़ी है। यह उनकी निजी संपत्ति है, जिसका बैनामा उनके नाम है। इस बनामे को वह राम मंदिर ट्रस्ट को देंगे, जिससे ट्रस्ट 90 लाख रुपए अर्जित कर लेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसफेद हीरा ‘द रॉक’ की होने जा रही नीलामी, 2.30 अरब रुपये से ज्यादा में बिकने की उम्मीद
    Next Article देश में 20 हजार के पार पहुंचा कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा, सामने आये 3,805 नए केस

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.