Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 20 हजार के पार पहुंचा कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा, सामने आये 3,805 नए केस
    Breaking News Headlines

    देश में 20 हजार के पार पहुंचा कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा, सामने आये 3,805 नए केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 3,805 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 22 मौतें हुई हैं. इस दौरान 3,168 लोगों ने इस वायरस के संक्रमण को मात दी है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमक के एक्टिव केसों की संख्या अब 20,303 पहुंच गई है. यह कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत है.

    राजधानी दिल्ली देश का कोविड हॉटस्पॉट बनी हुई है. यहां पिछले 24 घंटों में 1656 नए केस सामने आए हैं. हालांकि इस दौरान किसी भी मरीज की कोविड-19 से मौत नहीं हुई है. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1306 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इसके साथ दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 6096 हो गई है और संक्रमण की दर बढ़कर 5.39 प्रतिशत पहुंच गई है.
    देश का कोविड रिकवरी रेट वर्तमान में 98.74 प्रतिशत है. वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 0.78 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.79 प्रतिशत है. देश में अब तक 84.03 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 4,87,544 सैंपल का परीक्षण हुआ है. देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या अब 4,25,54,416 हो गई है. वहीं 7 मई की आज सुबह 7 बजे तक भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 190 करोड़ से अधिक हो गया है. अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग तक के 3.01 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है.

    केंद्र सरकार के जरिये राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 193.53 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक भेजी जा चुकी हैं. अब भी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास 18.64 करोड़ से अधिक वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल होना है. देश में इस महामारीसे अब तक 5,24,024 लोगों की मौत हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लिम परिवार की घोषणा: राम मंदिर के लिए सीएम को सौंपेंगे 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति
    Next Article मौसम विभाग का पूर्वानुमान: गर्मी से मिलेगी राहत, केरल में मानसून के 10 दिन पहले आने की संभावना

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.