Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संसद रत्न से तीसरी बार नवाजे जाएंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया हर्ष
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संसद रत्न से तीसरी बार नवाजे जाएंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया हर्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संसद रत्न से तीसरी बार नवाजे जाएंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया हर्ष

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो को एक बार फिर प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह तीसरा अवसर है जब सांसद महतो को इस सम्मान से नवाजा जा रहा है। इस घोषणा के बाद जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद विद्युत महतो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार मिलना भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूरे लौहनगरी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत महतो ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में जनहित से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ठोस और स्थायी समाधान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके कार्यकुशलता, सक्रिय भागीदारी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दूरदर्शी सोच के कारण उन्हें यह सम्मान मिल रहा है, जो वास्तव में जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। सुधांशु ओझा ने विश्वास जताया कि सांसद विद्युत महतो भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से जनता की सेवा करते रहेंगे और लौहनगरी जमशेदपुर को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे।

    *संसद रत्न पुरस्कार जमशेदपुर की जनता के समर्थन और विश्वास की जीत: प्रेम झा*

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने भी सांसद विद्युत महतो को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान एक ओर जहां सांसद विद्युत महतो के अथक परिश्रम और विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। तो वहीं, लौहनगरीवासियों के विश्वास और समर्थन का भी सम्मान है। कहा कि संसद भवन में सक्रिय भागीदारी, सवाल पूछने, मुद्दों को उठाने और नीतिगत चर्चाओं में प्रभावशाली योगदान देने के लिए विद्युत वरण महतो लगातार सराहे जाते रहे हैं। श्री महतो को संसद रत्न जैसा प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलना भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है।

    गौरतलब है कि संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और ई-मैगजीन ‘प्रिंसेस’ द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी। इस पुरस्कार का उद्देश्य संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों को प्रोत्साहित करना और उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना है। तब से अब तक यह पुरस्कार देश के सर्वश्रेष्ठ सांसदों को उनकी कार्यक्षमता, संसदीय भागीदारी और जनहित कार्यों के लिए प्रदान किया जाता रहा है।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा ईडी की कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण संसद रत्न से तीसरी बार नवाजे जाएंगे सांसद विद्युत वरण महतो
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहल्दीपोखर उर्दू बालिका विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग
    Next Article सहज सफल सजग सांसद बिद्युत बरण महतो को पुनः मिलेगा “संसद रत्न पुरस्कार 2025”,

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.