Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामसभा की सहमति के बिना कचरा प्लांट का विरोध, वार्ड सभा में उठी आवाज
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ग्रामसभा की सहमति के बिना कचरा प्लांट का विरोध, वार्ड सभा में उठी आवाज

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामसभा की सहमति के बिना कचरा प्लांट का विरोध, वार्ड सभा में उठी आवाज

     

    *सीतारामपुर में ग्रामीणों ने लगाए ‘कचरा प्लांट गो बैक’ के नारे, आपत्तियां प्रशासन तक पहुंचाने की तैयारी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर

     

    आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-9 अंतर्गत मीरूडीह में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार, को सीतारामपुर स्थित न्यू फिल्टर प्लांट फुटबॉल मैदान में आयोजित विशेष वार्ड सभा में ग्रामीणों, विस्थापितों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर प्रस्तावित परियोजना पर आपत्ति जताई। सभा के दौरान ‘कचरा प्लांट गो बैक’ के नारे भी लगाए गए।

     

    पार्षद दुर्गा चरण बेसरा के नेतृत्व में आयोजित सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण और परियोजना की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। नगर आयुक्त को आमंत्रित किए जाने के बावजूद उनके सभा में नहीं पहुंचने तथा प्रशासन की ओर से किसी प्रतिनिधि की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। ग्रामीणों ने परियोजना से संबंधित भूमि आवंटन, ग्रामसभा की कार्यवाही और डीपीआर सहित सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग रखी।

     

    सीतारामपुर के ग्राम प्रधान (मांझी बाबा) रवि हांसदा ने कहा कि ग्रामीणों को बिना पूर्व सूचना दिए क्षेत्र में कचरा गिराने की प्रक्रिया शुरू करना स्वीकार्य नहीं होगा। स्थानीय लोगों की सहमति और आपत्तियों का समाधान किए बिना ऐसी गतिविधियों का विरोध जारी रहेगा।

     

    पार्षद दुर्गा चरण बेसरा ने कहा कि ग्रामीणों के लिखित और मौखिक सुझावों एवं आपत्तियों को संकलित कर उपायुक्त, नगर आयुक्त तथा राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

     

    सभा का संचालन रवीन्द्र बास्के ने किया। इसमें मांझी संथाल टुडू, सुकु बास्के, गुरुवा हेम्ब्रम, गुलिया हांसदा बेसरा, कांदना हांसदा, हमेंद्र महतो, गुरुचरण महतो, चरण हांसदा, दिनेश हांसदा, सुधाकर हांसदा, रंजीत महतो, बुधराम बेसरा और राम हांसदा समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिमटते जंगल से हाथियों का पलायन, दलमा में बढ़े रेस्क्यू हाथी; सात माह का शेखर बना नया मेहमान*l

    Related Posts

    सिमटते जंगल से हाथियों का पलायन, दलमा में बढ़े रेस्क्यू हाथी; सात माह का शेखर बना नया मेहमान*l

    November 3, 2026

    पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के ठहराव पर आर-पार की लड़ाई

    November 3, 2026

    हेलमेट चेकिंग के नाम पर कार्रवाई पर उठे सवाल, बीमार महिला से वसूला ₹1,000 का चालान

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामसभा की सहमति के बिना कचरा प्लांट का विरोध, वार्ड सभा में उठी आवाज

    सिमटते जंगल से हाथियों का पलायन, दलमा में बढ़े रेस्क्यू हाथी; सात माह का शेखर बना नया मेहमान*l

    पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के ठहराव पर आर-पार की लड़ाई

    हेलमेट चेकिंग के नाम पर कार्रवाई पर उठे सवाल, बीमार महिला से वसूला ₹1,000 का चालान

    34.87 करोड़ के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज की गुणवत्ता को लेकर संशय

    थाना से चंद कदम दूर चोरों ने तोड़ा दुकान का ताला

    पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान की पहल तेज, दूसरे सहयोग शिविर में मिले 33 आवेदन

    राजेश कुमार शुक्ल ने की न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत से मुलाकात

    टाटा वर्कर्स यूनियन में फंड और खातों को लेकर विवाद गहराया, अध्यक्ष कोषाध्यक्ष ने दिया अल्टीमेटम

    फाइव-स्टार अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित हुआ टाटा स्टील का वेस्ट बोकारो डिवीजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.