Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थाना से चंद कदम दूर चोरों ने तोड़ा दुकान का ताला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    थाना से चंद कदम दूर चोरों ने तोड़ा दुकान का ताला

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2026Updated:November 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    थाना से चंद कदम दूर चोरों ने तोड़ा दुकान का ताला

     

    *व्यवहार न्यायालय के सामने हुई वारदात, अधिवक्ता के कंप्यूटर-सीपीयू और फिंगरप्रिंट डिवाइस भी ले उड़े, गल्ले से पांच हजार रुपये की चोरी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    सरायकेला में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। इसका ताजा उदाहरण व्यवहार न्यायालय के ठीक सामने हुई चोरी की घटना है। यहां अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर अधिवक्ता के कंप्यूटर सहित कई जरूरी उपकरण और नकदी चोरी कर ली। वारदात स्थल सरायकेला थाना से भी मात्र 400 मीटर दूर बताया गया है।

     

    दुकान संचालक कृष्णा तियू को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह करीब सात बजे मिली, जब वह दुकान पहुंचे। सरगीडीह निवासी कृष्णा तियू ने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर सामान बिखरा था। चोर दुकान में रखे अधिवक्ता प्रकाश ज्योतिषी के कंप्यूटर, सीपीयू, यूपीएस, फिंगरप्रिंट डिवाइस और अन्य सामान के साथ गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी ले गए थे।

     

    इसके बाद भुक्तभोगी ने सरायकेला थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आवेदन में उन्होंने चोरी गए सामान का विवरण देते हुए पुलिस से मामले की जांच और आरोपियों की पहचान करने का आग्रह किया है।

     

    न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के सामने और थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आसपास के दुकानदारों में भी घटना को लेकर चिंता है। अब देखना होगा कि पुलिस चोरों का सुराग लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी में कितनी जल्दी सफलता हासिल कर पाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान की पहल तेज, दूसरे सहयोग शिविर में मिले 33 आवेदन
    Next Article 34.87 करोड़ के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज की गुणवत्ता को लेकर संशय

    Related Posts

    ग्रामसभा की सहमति के बिना कचरा प्लांट का विरोध, वार्ड सभा में उठी आवाज

    November 3, 2026

    सिमटते जंगल से हाथियों का पलायन, दलमा में बढ़े रेस्क्यू हाथी; सात माह का शेखर बना नया मेहमान*l

    November 3, 2026

    पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के ठहराव पर आर-पार की लड़ाई

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामसभा की सहमति के बिना कचरा प्लांट का विरोध, वार्ड सभा में उठी आवाज

    सिमटते जंगल से हाथियों का पलायन, दलमा में बढ़े रेस्क्यू हाथी; सात माह का शेखर बना नया मेहमान*l

    पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के ठहराव पर आर-पार की लड़ाई

    हेलमेट चेकिंग के नाम पर कार्रवाई पर उठे सवाल, बीमार महिला से वसूला ₹1,000 का चालान

    34.87 करोड़ के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज की गुणवत्ता को लेकर संशय

    थाना से चंद कदम दूर चोरों ने तोड़ा दुकान का ताला

    पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान की पहल तेज, दूसरे सहयोग शिविर में मिले 33 आवेदन

    राजेश कुमार शुक्ल ने की न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत से मुलाकात

    टाटा वर्कर्स यूनियन में फंड और खातों को लेकर विवाद गहराया, अध्यक्ष कोषाध्यक्ष ने दिया अल्टीमेटम

    फाइव-स्टार अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित हुआ टाटा स्टील का वेस्ट बोकारो डिवीजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.