Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हल्दीपोखर उर्दू बालिका विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हल्दीपोखर उर्दू बालिका विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग

    Aman KumarBy Aman KumarMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हल्दीपोखर उर्दू बालिका विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग

    3 किमी दूर उच्च शिक्षा के लिए नहीं जा पा रही छात्राएं छात्राएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत स्थित उर्दू बालिका मध्य विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पोटका विधायक संजीव सरदार को एक मांग पत्र सौंपा। यह विद्यालय पूरे प्रखंड का एकमात्र उर्दू माध्यम बालिका विद्यालय है, जहां वर्तमान में लगभग 419 छात्राएं अध्ययनरत हैं।

    ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय केवल कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई की सुविधा प्रदान करता है। इसके बाद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए तीन किलोमीटर दूर विद्या निकेतन उच्च विद्यालय जाना पड़ता है। इस दूरी के कारण छात्राओं को आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिकांश छात्राएं या तो पढ़ाई छोड़ देती हैं या फिर अधूरी शिक्षा के साथ ही रुक जाती हैं।
    ग्रामीणों ने मांग की है कि अगर इस विद्यालय को +2 हाई स्कूल में अपग्रेड कर दिया जाए, तो छात्राएं बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और अभिभावकों का भी भरोसा शिक्षा व्यवस्था पर बढ़ेगा।

    विभागीय मंत्री से इस संबंध में वार्ता करेंगे – संजीव सरदार*

    विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय मंत्री से वार्ता करेंगे और स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

    ज्ञापन देने वालों में जिकरुल होदा, जमाल खान, अब्दुल हयात, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद नाजिम, वाजिद अली, मोहम्मद राजू, एमडी बाबू, जकी अनवर, मसरूल हुडा, मोहम्मद इरशाद, बबलू खान, अजमल कसाब, अत्ताउल्लाह खान, और हिदायतुल्लाह समेत कई ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया.

    हल्दीपोखर उर्दू बालिका विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद के ख़बर का असर:- आदित्यपुर पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्र निकाल पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेजा
    Next Article संसद रत्न से तीसरी बार नवाजे जाएंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया हर्ष

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.