Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकारी विभागों का आधुनिकीकरण आवश्यक: राष्ट्रपति मुर्मू
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    जनता की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकारी विभागों का आधुनिकीकरण आवश्यक: राष्ट्रपति मुर्मू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जनता की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकारी विभागों का आधुनिकीकरण आवश्यक: राष्ट्रपति मुर्मू

    नयी दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेवा वितरण में दक्षता के लिए जनता की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने के मकसद से सरकारी विभागों के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का सर्वोत्तम उपयोग करके अपने तंत्र का आधुनिकीकरण करना आवश्यक है।

    विभिन्न सरकारी सेवाओं के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए, उन्होंने उन्नत प्रौद्योगिकियों, कौशल से अवगत रहने और अधिक नागरिक-केंद्रित, कुशल तथा पारदर्शी शासन प्रणाली बनाने का प्रयास करने को कहा।

    भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय डाक और दूरसंचार (वित्त और लेखा) सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय डाक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की।

    राष्ट्रपति ने कहा कि सेवा वितरण में अधिक गति और दक्षता के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि को लेकर जनता की अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं।

     

     

    मुर्मू ने कहा, ‘‘इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, सरकारी विभागों के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का सर्वोत्तम उपयोग करके अपनी प्रणाली का आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण करना आवश्यक है।’’

    उन्होंने कहा कि ऐसी प्रौद्योगिकियों में मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, ब्लॉकचेन तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शामिल हैं।

    राष्ट्रपति ने कहा कि एक मजबूत सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली सुशासन की नींव है।

    उन्होंने कहा, ‘‘तेजी से बदलती प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बिठाना चुनौती का एक और क्षेत्र है। आपको लेखांकन और भुगतान प्रणालियों को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए उपाय करने होंगे।’’

    उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अधिकारियों की भूमिका वित्तीय संसाधनों के उपयोग को सर्वाधिक अनुकूल बनाने से कहीं आगे जाती है और ‘इसमें नीतियों के प्रभाव का विश्लेषण करना और वित्तीय प्रबंधन प्रणालियों सहित शासन प्रणालियों को बेहतर बनाने के लिए इनपुट सुझाना शामिल है।’’

    भारतीय डाक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से बातचीत में राष्ट्रपति ने वित्तीय समावेश, विशेष रूप से ग्रामीण और वंचित आबादी के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रयासों की सराहना की।

     

     

    मुर्मू ने कहा, ‘‘आपके पास डाक विभाग और सेवाओं को अधिक ग्राहक-केंद्रित, नवोन्मेषी, डिजिटल, समावेशी और टिकाऊ बनाने का अनूठा अवसर है। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि डाक नेटवर्क हमारे जैसे विशाल और विविधतापूर्ण राष्ट्र में एकजुट करने वाले एक बड़े कारक के रूप में काम करता रहे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘आपको याद रखना चाहिए कि आप बेहतर कनेक्टिविटी और वित्तीय समावेश के माध्यम से नागरिकों, विशेष रूप से वंचित लोगों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाएंगे।’’

    उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी न केवल अपने व्यक्तिगत कॅरियर में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सभी प्रयास करेंगे बल्कि सरकारी सेवाओं के प्रभावी वितरण में योगदान भी देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा में वक्फ संबंधी संसदीय समिति की रिपोर्ट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा
    Next Article झारखंड के देवघर में हुए बम हमले में स्कूल प्रधानाचार्य की मौत

    Related Posts

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    May 27, 2026

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.