Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपहरण व बढ़ते अपराध पर विधायक पूर्णिमा साहू की चिंता, कहा– अपराधियों के हवाले हो रहा जमशेदपुर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अपहरण व बढ़ते अपराध पर विधायक पूर्णिमा साहू की चिंता, कहा– अपराधियों के हवाले हो रहा जमशेदपुर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपहरण व बढ़ते अपराध पर विधायक पूर्णिमा साहू की चिंता, कहा– अपराधियों के हवाले हो रहा जमशेदपुर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और दिनदहाड़े हुए अपहरण की घटना को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने झामुमो–कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जमशेदपुर अब अपराधियों के हवाले होता जा रहा है।

    विधायक ने कहा कि हालिया अपहरण की घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कुछ महीनों में अपहरण, रंगदारी, अवैध वसूली, नशा कारोबार और चोरी-लूट की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आम नागरिक और व्यापारी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

    पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए पूर्णिमा साहू ने कहा कि गंभीर अपराधों पर कार्रवाई के बजाय पुलिस की प्राथमिकता हेलमेट जांच और चालान काटने तक सीमित रह गई है। उन्होंने झामुमो–कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि निवेश के दावे किए जा रहे हैं, जबकि राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर असुरक्षित होता जा रहा है।

    विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अपहरण, रंगदारी और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो जमशेदपुर की पहचान एक सुरक्षित औद्योगिक शहर के रूप में समाप्त हो जाएगी।

    अपहरण व बढ़ते अपराध पर विधायक पूर्णिमा साहू की चिंता कहा– अपराधियों के हवाले हो रहा जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा सड़कों पर, आज एसएसपी कार्यालय पर आक्रोश-प्रदर्शन
    Next Article सिदगोड़ा सोन मंडप में 18 जनवरी को होगा तैलिक साहू महासभा का वार्षिक मिलन समारोह

    Related Posts

    टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम

    June 15, 2026

    बकरी चोरी कर कार से भाग रहे आरोपियों का पीछा, तीन थाना की संयुक्त कार्रवाई में एक गिरफ्तार

    June 15, 2026

    दलमा की नई पहचान बना नन्हा गजराज ‘बादल’, पर्यटकों का बना चहेता

    June 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम

    बकरी चोरी कर कार से भाग रहे आरोपियों का पीछा, तीन थाना की संयुक्त कार्रवाई में एक गिरफ्तार

    दलमा की नई पहचान बना नन्हा गजराज ‘बादल’, पर्यटकों का बना चहेता

    चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चिलगु मोड़ पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चिलगु निवासी जितेन दास की मौत हो गई

    धनबाद में शर्मनाक वारदात: फ्लैट में काम दिलाने के बहाने असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास — एक गिरफ्तार, हंगामा

    तुलसी भवन में मासिक “कथा मंजरी” का आयोजन

    गोलमुरी में देर रात फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली, टीएमएच में चल रहा इलाज

    घर में सो रहे युवक को मारी गईं पांच गोलियां, इलाज के दौरान मौत, इलाके में दहशत

    नशामुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

    सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.