Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा सोन मंडप में 18 जनवरी को होगा तैलिक साहू महासभा का वार्षिक मिलन समारोह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सिदगोड़ा सोन मंडप में 18 जनवरी को होगा तैलिक साहू महासभा का वार्षिक मिलन समारोह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सोन मंडप में 18 जनवरी को होगा तैलिक साहू महासभा का वार्षिक मिलन समारोह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज के आगामी कार्यक्रमों तथा 18 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने वाले वार्षिक मिलन सह महासम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में राकेश साहू ने कहा कि 18 जनवरी रविवार को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप (सूर्यमंदिर के बगल में) प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का भव्य वार्षिक मिलन सह पारिवारिक पिकनिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, चिकित्सा और एकजुटता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन में समाज के महत्वपूर्ण अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ेगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए चेयर गेम, रन आउट सहित विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही संचालन, स्वागत भाषण, दीप प्रज्वलन, अतिथियों के आगमन, मंच व्यवस्था एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर तथा कूपन वितरण के लिए भी अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गईं ताकि आयोजन अनुशासित, व्यवस्थित और यादगार बन सके। जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने समाज के सभी सम्मानित सदस्यों से अपील की कि वे परिवार सहित समय पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं और समाज की एकता व शक्ति का परिचय दें। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, जागरूकता और भविष्य निर्माण का मजबूत संकल्प है। इस बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री पप्पू साव, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साव, चंद्रिका प्रसाद, आदित्य धनराज, जिला सचिव अशोक साव, विष्णु साव, भोला साव, आनंद गुप्ता, अजय साव, राकेश गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद, संजय साव, विजय साव, इंद्र नारायण शाह सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

    सिदगोड़ा सोन मंडप में 18 जनवरी को होगा तैलिक साहू महासभा का वार्षिक मिलन समारोह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपहरण व बढ़ते अपराध पर विधायक पूर्णिमा साहू की चिंता, कहा– अपराधियों के हवाले हो रहा जमशेदपुर
    Next Article अर्जुन मुंडा ने 75वें स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

    Related Posts

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    July 27, 2026

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    July 27, 2026

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    पाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

    गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए पांच लाख हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.