*विधायक दशरथ गागराई की बड़ी बुआ का निधन*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
खरसावां विधायक दशरथ गागराई की बड़ी बुआ के निधन से परिवार में शोक की लहर है। निधन की सूचना के बाद विधायक दशरथ गागराई ने परिजनों के साथ दिवंगत बुआ को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक ने अपनी बुआ के साथ बिताए स्मरणीय पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति उनका स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। परिवार की वरिष्ठ सदस्य के रूप में उन्होंने सभी को एक सूत्र में बांधे रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल और स्नेहपूर्ण व्यवहार परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए यादगार रहेगा।
विधायक ने कहा कि बुआ की यादें हमेशा परिवार के साथ रहेंगी। उन्होंने जीवनभर परिवार के सुख-दुख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि के दौरान समाजसेवी बासंती गागराई, डॉ. विजय सिंह गागराई, कृष्णा गागराई, मनोज गागराई, सुनीता गागराई, अमरेश महतो सहित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

