Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मधु कोड़ा के 11 सहयोगियों अौर कंपनियों के खिलाफ समन जारी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मधु कोड़ा के 11 सहयोगियों अौर कंपनियों के खिलाफ समन जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा की अदालत ने शुक्रवार को मनी लाउंड्रिग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के 11 सहयोगियों अौर कंपनियों के खिलाफ दाखिल पूरक चार्जशीट में संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है.जिनके खिलाफ समन जारी हुआ है, उनमें मेसर्स विनी आयरन एंड स्टील उद्योग प्रालि कोलकाता के निदेशक अमित शर्मा, मेसर्स खलारी सीमेंट प्रालि, कोलकाता के निदेशक राम स्वरूप रूंगटा व संजय रूंगटा (रांची), मेसर्स बिल बॉडी व्यापार प्रालि, कोलकाता और मेसर्स समृद्धि स्पंज प्रालि, जमशेदपुर के निदेशक तरुण कांति पॉल, मेसर्स क्वांटम पावरटेक प्रालि, नई दिल्ली के निदेशक ब्रजेश कुमार सिंह (रांची) व रोहितास कृष्णन, मेसर्स भारत ग्लास ट्यूब प्रालि, अहमदाबाद के निदेशक लक्ष्मीकांत खेमका (दिल्ली), मेसर्स कोल्हान ट्रेडिंग प्रालि, जमशेदपुर के निदेशक सौभिक चट्टोपाध्याय, मेसर्स लक्की प्रोजेक्ट लिमिटेड कोलकाता के निदेशक विजय जोशी, मेसर्स शिवंस स्टील प्रालि, कोलकाता, कोल्हान ट्रेडिंग जमशेदपुर, इंडिया कार मोटर्स के निदेशक विकास सिन्हा शामिल हैं.

    मधु कोड़ा अौर उनके सहयोगियों के खिलाफ करीब 3500 करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग मामले में ट्रायल चल रहा है. इडी ने पिछले दिनों मामले में पूरक चार्जशीट दाखिल किया था. जिस पर शुक्रवार को संज्ञान के बिंदु पर बहस हुई. इडी के वरीय विशेष लोक अभियोजक एसआर दास ने अदालत में कहा कि इस मामले में आरोपियों ने काले धन को सफेद करने के लिए दर्जनों कंपनियां बनायी.इडी की जांच में जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे कंपनियों एवं उसके निदेशकों को आरोपी बनाया जा रहा है. बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को 22 मई को अदालत में हाजिर होने को कहा है.
    एसआर दास ने बताया कि इडी की जांच से खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कंपनी बनाकर लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश किया. मधु कोड़ा एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चार्जशीट और पूरक चार्जशीट अदालत में दाखिल किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनये भारत के लिये अर्जुन की आंख चाहिए
    Next Article मुजफ्फरपुर शेल्टरहोम: CBI ने जताई 11 लड़कियों के मर्डर की आशंका

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.