Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस मुख्यालय के घेराव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार घायल, सिर से निकला खून पत्थरबाजी क
    Headlines ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस मुख्यालय के घेराव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार घायल, सिर से निकला खून पत्थरबाजी क

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस मुख्यालय के घेराव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार घायल, सिर से निकला खून पत्थरबाजी का आरोप

    बिष्टुपुर में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल; नवरात्रि के बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर | राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर एवं मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय (तिलक पुस्तकालय) के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के घायल होने का दावा किया गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की, जिसमें कई नेता और कार्यकर्ता चोटिल हुए।
    अभय सिंह ने कहा कि दिनेश कुमार के सिर में चोट लगी है और वीडियो में उनके सिर से खून निकलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में घटना होने का आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की।
    भाजपा ने आरोप लगाया कि महिलाओं के नेतृत्व में किए जा रहे लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान सुनियोजित तरीके से ईंट-पत्थर फेंके गए। अभय सिंह ने कहा कि नवरात्रि के दौरान महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    उन्होंने नवरात्रि के बाद तिलक पुस्तकालय के घेराव सहित बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। अभय सिंह ने कहा कि भाजपा अपने घायल नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है तथा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों का विरोध, कम कमाई से नाराज
    Next Article “महिला सम्मान की आवाज को पत्थरों से दबाया नहीं जा सकता” : दिनेश कुमार

    Related Posts

    सड़क हादसे में मारे गए तीन युवकों के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    October 12, 2026

    राजस्व लक्ष्य पूरा करें, विलंब करने वाले संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

    October 12, 2026

    दुर्गापूजा में सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ वाले पंडालों पर विशेष नजर

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में मारे गए तीन युवकों के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    राजस्व लक्ष्य पूरा करें, विलंब करने वाले संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

    दुर्गापूजा में सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ वाले पंडालों पर विशेष नजर

    शिलान्यास हुआ, काम नहीं, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बालीजुड़ी की कृषक पाठशाला में काला नमक धान की खेती आकर्षण

    काण्ड्रा में कंटेनर के धक्के से महिला घायल

    पूजा पंडाल उद्घाटन के लिए सांसद को न्योता

    काला बिल्ला लगाकर कर्मचारियों का विरोध, बोले: जांच हो निष्पक्ष

    भाजपा के प्रदर्शनकारियों के स्वागत के लिए कांग्रेस ने की थी गुलाब के फूल और जलपान की व्यवस्था: रजनीश

    “महिला सम्मान की आवाज को पत्थरों से दबाया नहीं जा सकता” : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.