जमशेदपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों का विरोध, कम कमाई से नाराज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बिरसानगर के गुड़िया मैदान में सोमवार को ब्लिंकिट के करीब 60 से 70 डिलीवरी वर्करों ने कम कमाई, घटते ऑर्डर और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि पहले जहां प्रति घंटे 80 से 90 रुपये तक की कमाई होती थी, वहीं अब यह घटकर 40 से 50 रुपये रह गई है।
डिलीवरी वर्करों ने आरोप लगाया कि उन्हें इंश्योरेंस, सेफ्टी कार्ड और नौकरी से जुड़े लिखित दस्तावेज जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लंबे समय तक काम करने के बावजूद कम आमदनी के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन से उचित भुगतान, सुरक्षा सुविधाएं और इंश्योरेंस उपलब्ध कराने की मांग की।

