जमशेदपुर में राज्य स्तरीय पैरा योगासन चैंपियनशिप संपन्न, 120 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद में द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 संपन्न हुई। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 120 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और अस्थि दिव्यांग खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि अभय सिंह और विशिष्ट अतिथि शिव शंकर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।

