परसुडीह के सरजमदा में घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:
परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजमदा में मंगलवार को एक घर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार सरजमदा निवासी सुशीला पूर्ति के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों ने धुआं और लपटें देखकर परसुडीह थाना व दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पाइप और पानी की मदद से काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
घटना के बाद क्षेत्र में दमकल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

