Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: आधुनिक चुनौतियों में नारी शक्ति
    अन्तर्राष्ट्रीय मेहमान का पन्ना

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: आधुनिक चुनौतियों में नारी शक्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष* *अस्तित्व की हुंकार: आधुनिक चुनौतियों के बीच निखरती नारी शक्ति*

    *शोभा पवार (शिक्षिका)*
    *बिलासपुर, छत्तीसगढ़*
    राष्ट्र संवाद
    आज का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि सदियों की चुप्पी को तोड़कर उभरी उस बुलंद आवाज़ का प्रतीक है, जो अब रुकने वाली नहीं है। यह दिन उस संघर्ष, साहस और संकल्प का प्रतीक है, जिसने नारी को सीमाओं की परिधि से निकालकर संभावनाओं के असीम आकाश तक पहुँचा दिया है।
    इक्कीसवीं सदी की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर उन बेड़ियों को पिघला दिया है, जो कभी उसे कमतर आँकती थीं। आज महिलाएँ केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कॉर्पोरेट, बोर्डरूम से लेकर अंतरिक्ष अभियानों तक नेतृत्व कर रही हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे जटिल क्षेत्रों में भी वे अपनी मेधा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं।
    प्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की पंक्तियाँ नारी की संवेदनशीलता और आंतरिक शक्ति को गहराई से व्यक्त करती हैं—

    मैं नीर भरी दुःख की बदली,
    स्पंदन में चिर निस्पंद बसीl

    हालाँकि आधुनिक डिजिटल युग ने नारी के सामने नई चुनौतियाँ भी प्रस्तुत की हैं। साइबर हिंसा, मानसिक दबाव और सामाजिक अपेक्षाओं का बोझ आज की वास्तविकताएँ हैं। किंतु इन परिस्थितियों के बीच भी आधुनिक नारी टूटती नहीं, बल्कि हर चुनौती को अपनी शक्ति में बदलकर और अधिक सशक्त होकर उभरती है।
    अब समय आ गया है कि समाज नारी के सशक्तिकरण की चर्चा करने के स्थान पर उसे वह अधिकार और सम्मान प्रदान करे, जिसकी वह सदैव अधिकारी रही है। जब तक समाज का दृष्टिकोण पितृसत्तात्मक सोच से मुक्त होकर वास्तविक समानता की ओर नहीं मुड़ेगा, तब तक कोई भी राष्ट्र पूर्ण प्रगति का दावा नहीं कर सकता।
    नारी आज केवल सृष्टि की जननी ही नहीं, बल्कि बदलते हुए विश्व की सबसे सशक्त वास्तुकार भी है—वह समाज की दिशा निर्धारित करती है, संस्कारों की नींव रखती है और भविष्य की पीढ़ियों को आकार देती है।
    अंत में मैं यही संदेश देना चाहूँगी—
    हौसलों के तरकश में कोशिश का वह तीर ज़िंदा रख,
    हार जाए चाहे ज़िंदगी में सब कुछ,
    मगर फिर से जीतने की उम्मीद ज़िंदा रख।

    लेखिका- शोभा पवार (शिक्षिका)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनासिक GST रिश्वत कांड: 20 लाख लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
    Next Article मोदी इजरायल यात्रा: भारत-इजरायल रिश्तों के निहितार्थ

    Related Posts

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    July 19, 2026

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    July 18, 2026

    राष्ट्र संवाद: 17 जुलाई 2026 दैनिक समाचार राउंडअप – प्रमुख खबरें

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    पोटका में दूसरे दिन भी चला घर-घर मलेरिया जांच व जागरूकता अभियान

    यूथ इंटक ने संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपीं, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ सोशल मीडिया प्रभारी

    दलमा पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, आधुनिक इको रेस्ट हाउस बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.