ईंट भट्ठे पर चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लीटर अपमिश्रित शराब समेत तीन गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता संतोष कुमार सिंह
वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर थाना चोलापुर पुलिस ने ग्राम धरमपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर अवैध शराब बनाने के कारोबार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से 50 लीटर अपमिश्रित देशी शराब बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अमावास पुत्र श्रीनाथ, राजकुमार पुत्र श्रीनाथ निवासी ग्राम रौनाकला थाना चोलापुर तथा सुशील उरांव पुत्र तेले उरांव निवासी सलगी नवाढ़ी थाना कुरु जिला लोहरदगा (झारखंड) शामिल हैं, जो वर्तमान में धरमपुर स्थित ईंट भट्ठे पर रहकर काम कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, ईंट भट्ठे पर अवैध तरीके से शराब तैयार कर उसकी बिक्री की जा रही थी। छापेमारी के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त कई उपकरण भी बरामद किए गए। बरामद सामान में स्टील ड्रम, एल्युमिनियम भगौना, प्लास्टिक ड्रम, कई खाली जरीकेन, प्लास्टिक के डिब्बे, पाइप तथा लगभग 300 ग्राम यूरिया खाद शामिल है।
इस मामले में थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 177/2026 के तहत धारा 60(2) आबकारी अधिनियम एवं 274 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम, उप निरीक्षक चन्दन कुमार, हेड कांस्टेबल जगत पाल, कांस्टेबल आशीष सिंह, रि0का0 रमेश चन्द्र, रि0का0 संतोष कुमार और रि0का0 दिनेश कुमार सिंह सहित थाना चोलापुर पुलिस टीम शामिल रही।

