डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल
🙏👏हर हर महादेव 🙏🏻 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः। श्रृंगार और भक्ति के अद्भुत संगम पवित्र श्रावण मास में आपका स्वागत 🙏👏🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल..३१::०७::२०२५ वृहस्पतिवार सप्तमी तिथि संत तुलसीदास जयंती 🙏
🕉️ *ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे* 🚩
🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य))*
🙏🙏
🙏 *जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख महीना इसवी जन्म समय और जन्म स्थान लिखकर दीजिए कृपया* 🙏🙏🌺🌺🙏🙏मेरा स्थायी और वर्तमान पता – (*डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी कृष्णा रोड रामस्वरूप बगान दस नंबर बस्ती सिदगोड़ा जमशेदपुर*)
🕉️ मित्रों 🙏 *इस दैनिक पंचांग को आप भी अपने मित्रों और वाट्सअप समूहों में दीजिए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ हो सके* 🙏🙏
*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*
नोट – *विशेष आवश्यकता में, नौकरी करने में या नौकरी ज्वाइन करने में, विद्यार्थी को पंचक राहुकाल आदि यात्रा विचार नहीं*
*इसी प्रकार चौबीस घंटे के अंदर वापसी हो तो दिशाशूल नहीं लगता है*
दिशा शूल ज्ञान —
*रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।*
*सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
*मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए और गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
🙏🙏🙏🙏
मंगला मंगली विचार —
*मंगल यदि प्रथम चतुर्थ सप्तम अष्टम या द्वादश भाव में हो तो मंगला मंगली दोष होता है किन्तु वही मंगल यदि अपने घर में हों या उच्च के हों या अपने सप्तम भाव को देख रहे हों या मंगल लग्नेश या भाग्येश हों या फिर मंगल पर शनि राहु और वृहस्पति का प्रभाव हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है*
🙏नोट — *मिथिला में रहने वाले सभी मैथिल हैं चाहे वो किसी भी जाति या धर्म के क्यों ना हो ंवो मैथिल हैं और मिथिला में रहने वाले लोगों में मंगला मंगली विचार नहीं किया जाता है*🌺🌹💐🙏🙏👏🕉️
🙏🙏🙏🙏
*नाड़ी दोष समाप्त कैसे होता है* –
*वर वधू की नाड़ी एक हो तो नाड़ी दोष लगता है और विवाह अच्छा नहीं माना जाता है किन्तु यदि वर वधू का नक्षत्र अलग अलग हो तो नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है।वर वधू का नक्षत्र भी एक हो किंतु चरण अलग अलग हो तो उस स्थिति में भी नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है और वर वधू की नाड़ी एक रहते हुए भी वैवाहिक जीवन शुभ होता है*
(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट
*नोट*- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें।
लाभ में व्यापार करें।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें।
*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।*
*महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*
*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*
*सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है*
*💮
*🚩भद्रा वास एवं फल -:*
*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*
*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮 *आपका आज का दिन आपके अच्छे विचारों अच्छी दिनचर्या एवं अच्छे प्रयासों से प्रभावित होगा। अच्छे प्रयासों और कर्मनिष्ठ दिनचर्या से नकारात्मक ग्रह भी अच्छे परिणाम देने लगते हैं इसलिए राशिफल को आधार बनाकर आज का दिन मत व्यतीत कीजिए*
*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*
*शाकेन रोगा वर्ध्दते पयसो वर्ध्दते तनुः ।*
*घृतेन वर्ध्दते वीर्यं मांसान्मासं प्रवर्ध्दते ।।*
।। चा o नी o।।
*शाक से रोग, दूध से शरीर, घी से वीर्य और मांस से मांस की वृध्दि होती है।*
*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*
गीता -: ज्ञानकर्मसन्यास योग अo-04
*गतसङ्गस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः ।*,
*यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते ॥*,
*जिसकी आसक्ति सर्वथा नष्ट हो गई है, जो देहाभिमान और ममता से रहित हो गया है, जिसका चित्त निरन्तर परमात्मा के ज्ञान में स्थित रहता है- ऐसा केवल यज्ञसम्पादन के लिए कर्म करने वाले मनुष्य के सम्पूर्ण कर्म भलीभाँति विलीन हो जाते हैं॥,23॥*,
*💮🚩 नाम राशि और जन्म की राशि कहां कहां* —
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।*
🌺 *मिथिला एवं पंचांग के अनुसार निम्न पंचांग* —
*(यहां काशी पंचांग के अनुसार सबकुछ है इसके तिथि और नक्षत्र आदि के समय में नौ मिनट जोड़ देने से मिथिला का पंचांग हो जाता है)*
🙏श्री शुभ संवत् २०८२
🕉️ श्री शक संवत् १९४७
🌺 *काशी पंचांग में सूर्योदय* –०५::२४
🙏 सूर्यास्त –०६::३६
🕉️ श्रावण मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि रात्रि में –०३::५६ मिनट तक इसके बाद अष्टमी तिथि
🌺 नक्षत्र – चित्रा नक्षत्र रात्रि में –१२::५८ मिनट तक इसके बाद स्वाती नक्षत्र
🙏 योग – साध्य योग चौबीस घंटे तक
🕉️ *आज का राहुकाल दिन में* ०१::३० मिनट से ०३::०९ मिनट तक

🙏 *आज जिनका जन्मदिन है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं* 🙏 *हैप्पी बर्थ डे। जन्मदिन के पवित्र अवसर पर आप सरसों तेल या घी के पांच दीये जलाइये जिससे कि आपके जीवन में भी सफलता सुख समृद्धि का प्रकाश जगमाता रहे और भगवान से अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकारी जीवन की कामना कीजिए मोमबत्ती या दीया बुझाइए नहीं। दूसरी बात कि आप अपनी आयु मत बताइए आयु की संख्या के अनुसार मोमबत्ती या फिर दीये मत जलाइये इससे आपकी आयु क्षीण होती है सुख समृद्धि में कमी आती है लोगों की बुरी नजर लग जाती है भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और मिलकर ग्रहण करें*🙏🙏
🕉️ *आज आपका दिन मंगलमय हो आपको सफलता मिले आप सपरिवार हंसते मुस्कुराते हुए रहिये 👏🙏 और अपने परिवार को तनावमुक्त रखिये 🙏 *योग प्राणायाम कुछ हल्के व्यायाम कीजिए संतुलित आहार लीजिए 🙏 और नशा अहंकार को छोड़ कर जीवन का वास्तविक आनंद लीजिए*
🙏 नोट — *चंन्द्रमा सवा दो दिन एक राशि में रहते हैं सबसे कम अवधि एक राशि पर। अन्य ग्रह महीनों वर्षों तक एक ही राशि में रहते हैं*। *ऐसी स्थिति में दैनिक राशिफल में समानताएं रहेंगी ही और कभी-कभी ऐसा भी होता है जब सबकुछ लगभग एक जैसा रहता है तो राशिफल में नब्बे पंचानबे प्रतिशत समानताएं आ जाती हैं और पिछले वाले राशिफल रिपीट हो जाता है कुछ अंतर को छोड़कर*। *दैनिक राशिफल लिखना सबसे कठिन कार्य है क्योंकि ग्रह एक राशि पर महीनों वर्षों तक रहते हैं फिर नवमांश कुंडली आदि का सहयोग लेकर दैनिक राशिफल लिखना पड़ता है।*
🕉️—-🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏
आज आपके सितारे क्या कहते हैं 🙏देखिए अपना राशिफल :- ३१::०७::२०२५ वृहस्पतिवार 🙏🙏 👏 👏
नोट —
*ग्रहों की स्थिति में अचानक परिवर्तन हो रहे हैं।शनि मीन राशि में राहु कुंभ राशि में मंगल सिंह राशि में केतु सिंह राशि में। व्यक्ति समाज देश और दुनिया को बड़ी सावधानी से रहना होगा । सम्पत्ति भौतिक सम्पत्ति, पैतृक सम्पत्ति, स्वास्थ्य, पूंजी निवेश के क्षेत्र में जब-तक इकतीस जुलाई तक मंगल सिंह राशि में केतु के साथ रहेंगे और राहु से पीड़ित रहेंगे।*

१ 💐मेष राशि–
शिक्षा के स्थिति बहुत सुंदर रहेगी। शिक्षा के माध्यम से यदि आप व्यवसाय करना चाहते हैं नौकरी करना चाहते हैं समाज में आप मार्गदर्शन कैरियोग्राफी का काम करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत सुंदर है। अपने पाचन तंत्र को ठीक रखियेगा और कफ नहीं होना चाहिए। बाकी सब कुछ ठीक रहेगा आपका। अपने उद्देश्य की पूर्ति में आप सफल होंगे।घर में और ऑफिस में दोनों जगह आपको अच्छा संकेत मिलेगा किंतु क्रोध और तनाव देने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। ईश्वर की कृपा से आज आपके सर्वांगीण सफलता का दिन है। ग्रह स्थिति आपकी सफलता के लिए अनुकूल है।
२👏 वृष राशि–
घर में और नौकरी में आपको कमजोर करने का प्रयास किया जाएगा। पिता पुत्र में पति-पत्नी में भाई-भाई में और ऑफिस में आपस में आपको झूठ चुगली करके एक दूसरे से अलग करने का प्रयास किया जाएगा ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। अपने मां और पिताजी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा ।घबराहट में आकर कोई काम नहीं कीजिए। धैर्य से संयम से काम कीजिए। एक तरफ आपकी आमदनी बढ़ेगी आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी तो दूसरी तरफ आपका प्रभाव पड़ेगा आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे और स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

३💐 मिथुन राशि —
आज का दिन आपके भाग्य और भविष्य को सुंदर सफल और सार्थक बनाने वाला है, और यह समय कुछ दिनों तक लगातार चलेगा ।इसीलिए आप अपने स्वभाव में अपने आचरण में अपनी भाषा में और अपने कार्य शैली में बिल्कुल पारदर्शिता एवं सुंदरता बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए। और यदि आपको डर होता है नींद में आप डरते हैं अचानक क्रोध बढ़ जाता है तो शिव शंकर भगवान का ध्यान कीजिए सब ठीक हो जाएगा। आप निराशा की भावना को छोड़कर अपने अंदर आशा का संचार कीजिए और दूसरे पर आश्रित होने से अच्छा है अपने पुरुषार्थ पर विश्वास कीजिए ।आप सफलतम लोगों की श्रेणी में खड़े होने जा रहे हैं आज के बाद।
४👏 कर्क राशि —
अपने काम पर पूरा ध्यान दीजिए। पूरी निष्ठा से काम कीजिए ।सफलता के लिए अत्यधिक उदारता अत्यधिक स्वतंत्र प्रवृत्ति और अत्यधिक क्रोध इन सारी बातों पर आपको आज नियंत्रण करना होगा। अपना पारिवारिक और दांपत्य जीवन को बढ़िया रखिए। अफेयर के लिए समय अच्छा नहीं है। थाना पुलिस केस मुकदमा की संभावनारहेगी। प्रेम विवाह मत कीजिए बिना गार्जियन की अनुमति से आप विवाह मत कीजिए। यदि आप विश्वास में हैं-एक दूसरे के पूरी तरह से तब कोई बात नहीं। कहीं भी नया पार्टनरशिप रुपए का निवेश सोच समझकर कीजिए। भारी लाभ की संभावना है। चारों ओर से आपको सफलता मिलेगी। अपने वर्तमान स्थान और जहां आप बाहर से काम करना चाहते हैं हर जगह से आपको सफलता मिलेगी।
५ 💐सिंह राशि –
सिंह राशिफल आज आपका दिन आपको सफल बनाने के लिए पर्याप्त है ।किंतु आपको गलत सत्संग से दूरी बनाकर रखना होगा। चापलूसों से बचना होगा। आपके माथे में और हार्ट में कुछ समस्या हो सकती है। किंतु डरने की कोई बात नहीं। अपने माता-पिता का आदर कीजिए यदि आप बाहर जाना चाहते हैं नया काम करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

६ 👏कन्या राशि —
आज आपकी राशि पर शुभ और अशुभ हा दोनों ग्रहों का प्रभाव है। इसीलिए आज दोहरे चरित्र वाले लोगों से बिल्कुल दूरी बनाकर रखिए। अपने आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखेंगे और जो आज आपको सम्मान मिलने जा रहा है आपको जो सफलता मिलने जा रहे हैं जो प्लेटफार्म आपके सामने आ रहा है इसको सही ढंग से प्रयोग कीजिए और अपने आचरण में पारदर्शिता रखिए। भारी सफलता का दिन है आज आपका। शिक्षा व्यवसाय खेलकूद छोटा काम बड़ा काम करियर हर क्षेत्र में क्रांतिकारी सफलता मिलने जा रही हैं आपको। माथा में और पेट में यदि समस्या है तो खान-पान पर नियंत्रण कीजिए। डरने की कोई बात नहीं है।
७ 💐तुला राशि —
तुला राशि पर आज एक के बाद एक सफल संभावना का दिन है। प्रशासनिक अधिकार मिल सकता है आपको या आप प्रशासनिक अधिकार के लिए प्रयास कर रहे हैं प्रशासनिक नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र में या चिकित्सा का क्षेत्र में आप सफलता चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर और सफल होगा। कोई भी निर्णय सोच कर लीजिएगा। किसी के बहकावे में आकर ऐसा निर्णय नहीं लीजिए जिसके कारण आपको भारी घाटा हो। बहुत सुंदर और सौभाग्य सूचक दिन है आज आपका। दांपत्य प्रेम अच्छा रहेगा ।पति-पत्नी का स्वास्थ्य थोड़ा सा प्रतिकूल हो सकता है। किंतु तनाव पर नियंत्रण कीजिएगा एलर्जी वाला भोजन नहीं कीजिएगा तो सब कुछ ठीक-ठाक रहेगा। किसी को कुछ वचन देने से पहले हजार बार सोचिए यह वचन आपके लिए सर दर्द नहीं हो।

८ 🪷वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि पर आज का दिन बहुत सुंदर है। आपकी नौकरी में अच्छा देखने को मिलेगा संपत्ति के वृद्धि होगी और आपको यात्रा से लाभ होगा किंतु आपको अपने उदर संबंधी समस्या पर नियंत्रण करना होगा। गैस्टिक नहीं होना चाहिए माथा में तनाव नहीं होना चाहिए कफ नहीं होना चाहिए। देश विदेश वर्तमान स्थान आगे बाहर का स्थान आयात निर्यात हर क्षेत्र में सफलता है आपको ।चाहे आप सरकारी नौकरी में है या प्राइवेट में अपना काम करते हैं या किसी के यहां नौकरी करते हैं आज का दिन आपके लिए सफलता का दिन है ।अपने अंदर के कमजोरी को दूर कीजिए आप अपने बोलने पर नियंत्रण कीजिए और जो हतोत्साहित करने वाला आदमी है उससे कम बात कीजिएगा।
९ 🌺धनु राशि —
आज का दिन आपकी राशि पर एक तरह से वरदान का संयोग लेकर आया है। एक तरफ आपकी ख्याति बढ़ेगी आपकी लोकोप्रियता बढ़ेगी तो दूसरी तरफ आपके धन संपत्ति, व्यवसाय ,कोचिंग सेंटर, अपने कारोबार सब कुछ ठीक-ठाक रहेगा। सर दर्द की समस्या रहती है तो आज अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण कीजिएगा ।अपना वैवाहिक जीवन मधुर बना कर रखिए ।पति-पत्नी के बीच यदि वैचारिक दूरी है तलाक हो गया है या होने की संभावना है तो आप आज प्रयास कीजिए आप दोनों पति-पत्नी हमेशा के लिए एक हो सकते हैं। महादेव का ध्यान करके माता दुर्गा जी का ध्यान करके आप दोनों पति-पत्नी आपस में बात कीजिए सहमति बन जायेगी।
१० 👏मकर राशि —
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन हर तरह से सफलता का दिन है। आपको बेकार का भय हो रहा है वह व्यक्ति मुझे परेशान करेगा वह स्थान मुझे सूट नहीं करेगा ।इस काम से हमको घाटा होगा आज हम कहीं मुंह खोलेंगे और मेरा काम नहीं होगा ।ठीक इसके विपरीत आज आपको सब कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। आपके हित में लोग खड़े होंगे आपके पक्ष में लोग खड़े होंगे और आपके सहयोग देने के लिए लोग आपको प्रस्ताव तक दे सकते हैं। किंतु जिनका काम ही है दूसरे को बेवकूफ बनाना वैसे स्वार्थी लोगों से बेहिचक दूरी बनाकर रखिएगा। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा एलर्जी नहीं होना चाहिए ।चर्म रोग नहीं होना चाहिए ।आज आप बीच में कुछ विश्राम करने का प्रयास कीजिए अपने आवेश पर नियंत्रण कीजिए ।क्योंकि आज आप अपने बुद्धि के बल पर अपने दिमाग से इतना अच्छा काम करेंगे लोग दंग रह जाएंगे ।आपसे सीखने आयेंगे सफलता कैसे मिलती है।

११💐 कुम्भ राशि —
कुंभ राशि पर आज का दिन बहुत सुंदर घर में परिवार में समाज में नौकरी में व्यवसाय में शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज में छोटे-मोटे काम करने वाले स्थान पर आपको सब कुछ आपके हित में दिखाई पड़ेगा। आज अपने विश्वस्त मित्रों से झगड़ा मत कीजिए ।आप अपने अहंकार पर और जिद पर पूरा नियंत्रण कीजिए। अपने माता-पिता का आदर करते हुए अपने पत्नी का भी आदर कीजिए। आपके व्यावसायिक सफलता के लिए बहुत सुंदर है। ऑफिस में कुछ नकारात्मक लोग आपको जानबूझकर परेशान कर सकते हैं ।अपने बड़े छोटे भाइयों से नकारात्मक वार्ता नहीं कीजिएगा और ना ही उनसे कोई अपेक्षा कीजिएगा। आपकी सफलता के लिए बहुत सुंदर दिन है। आपका भविष्य सुलभ सफलता की ओर जाएगा।
१२🚩मीन राशि —
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके अपेक्षा को पूरा करने वाला है किंतु आपको अपने क्रोध अहंकार और चापलूस मित्रों से बचकर रहना होगा। ईश्वर की कृपा से आज आपके लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी ।आपका काम आगे बढ़ेगा। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। प्रमोशन का योग बनेगा ।समाज में परिवार में देश-विदेश में आपकी अच्छे कार्य शैली का आदर किया जाएगा और इसके आधार पर आप रातों-रात लाभ कमा सकते हैं। दो नंबर की कमाई से अधिक अच्छा होगा एक नंबर की कमाई। आप अपने आप पर विश्वास कीजिए। गैस्टिक की समस्या माथा दर्द की समस्या यदि आपको रहती है पेट में मरोड़ होता है या उल्टी जैसे होता है तो थोड़ा खान-पान पर आज पूरा ध्यान दीजिए यदि आप मां बनने जा रही हैं तो अपने गर्भ में स्थित शिशु और अपने आप पर पूरा नियंत्रण कीजिए ध्यान दीजिए वैसे कोई समस्या नहीं होगी।🙏🌺👏🙏🌺👏🕉️🕉️आज आपका दिन मंगलमय हो। *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड मो एवं वाट्सअप नंबर 9430336503))* जय श्री सीताराम 🙏🕉️🌺👏💐🙏🕉️🌺👏💐


